{"_id":"654cc40f6f2d1fa1a804c7c9","slug":"haridwar-crime-news-woman-murdered-and-dead-body-thrown-in-forest-near-chandi-devi-footpath-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: महिला की हत्या कर चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में फेंका शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: महिला की हत्या कर चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में फेंका शव, नहीं हुई शिनाख्त
Thu, 09 Nov 2023 05:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 09 Nov 2023 05:08 PM IST
सार
Haridwar Crime News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। महिला का शव चंडीदेवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल से मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, लेकिन शव की शिनाख्त न होने से पुलिस की सिरदर्द दी बढ़ गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... देहरादून में उत्तराखंड की सबसे बड़ी डकैती, 25 मिनट में पूरा ज्वेलरी शोरूम साफ
विज्ञापन
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताय कि अधीनस्थों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और सीआईयू टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन