फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News: Painter Youth Murder Elderly woman due to fearing to go jail in theft

Haridwar: घर में पुताई करने आए युवक ने की चोरी, जेल जाने के डर से कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या

Wed, 10 May 2023 04:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 May 2023 04:46 PM IST
सार

सोमवार की सुबह मोहल्ला झाड़ान निवासी निखिल मंगल की मां सुनीता मंगल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस प्रकरण को लेकर पुलिस ने टीम गठित की।

विज्ञापन
Haridwar Crime News: Painter Youth Murder Elderly woman due to fearing to go jail in theft
हत्या के मामले का खुलासा करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के ज्वालापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई व्यापारी की बुजुर्ग मां के मामले का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। सामने आया कि घर में पुताई का काम करने वाले युवक ने महिला की हत्या गंगनहर में धक्का देकर हत्या की थी। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह मोहल्ला झाड़ान निवासी निखिल मंगल की मां सुनीता मंगल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस प्रकरण को लेकर पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई।
विज्ञापन


Haridwar:  सुशीला बलूनी को अंतिम विदाई देने विधायक, मंत्रियों सहित उमड़ी लोगों की भीड़, हर आंख हुई नम
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच शुरू करने के बाद कुछ सुराग टीम के हाथ लगे। उन्होंने बताया कि महिला के घर में कुछ समय पहले वसीम नाम के युवक ने पेंट का काम किया था। इसी बीच घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। महिला को आरोपी पर शक हो गया था।

महिला को झांसे में फंसाया, ले गया बाबा के पास

आरोपी ने जेल जाने के डर से कहानी रची और महिला को झांसे में फंसा लिया। महिला को कहा कि उसे मालूम है कि घर में किसने चोरी की है इस बारे में एक बाबा है जो सब कुछ जानकारी उन्हें बता देगा। महिला को इस झांसे में उलझाकर पथरी रोह पुल के पास ले गया।

जहां उसने गंगनहर के किनारे ले जाकर पूजा करने की बात कही और महिला के पहने हुए आभूषण भी उतरवा लिए। जैसे ही महिला पूजा करने लगी तो उसने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed