{"_id":"64e71e4f3c216acf300db643","slug":"haridwar-crime-5-5-lakh-stolen-from-a-property-dealer-car-in-broad-daylight-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Crime: दिनदहाड़े भाजपा नेता की कार से उड़ाए साढ़े पांच लाख रुपये, बदमाशों को पकड़ने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Crime: दिनदहाड़े भाजपा नेता की कार से उड़ाए साढ़े पांच लाख रुपये, बदमाशों को पकड़ने में जुटी पुलिस
Thu, 24 Aug 2023 02:51 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:51 PM IST
सार
अंबुवाला पथरी निवासी धर्मेंद्र चौधरी अपने भतीजे शुभम चौधरी के साथ ज्वालापुर स्थित सहकारी बैंक से रकम निकाल कर तहसील में रजिस्ट्री के कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बदमाश कार के अंदर से बैग लेकर रफू चक्कर हो गया।
विज्ञापन
हरिद्वार में बदमाशों ने उड़ाए कार से पैसे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर एवं भाजपा नेता की कार से टप्पेबाज साढ़े पांच लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में एक आरोपी बैग ले जाते हुए कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने शहरभर में चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे की है। जब अंबुवाला पथरी निवासी धर्मेंद्र चौधरी अपने भतीजे शुभम चौधरी के साथ ज्वालापुर स्थित सहकारी बैंक से रकम निकाल कर तहसील में रजिस्ट्री के कार्य के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
गाड़ी के अंदर आए तो बैग गायब मिला
आर्य नगर चौक के पास वह किसी काम से रुके। कुछ मिनट बाद जैसे ही आगे चले तो सामने से एक व्यक्ति आया और उसने इशारा किया कि गाड़ी में कुछ खराबी है। जिससे उन्हें लगा कि शायद गाड़ी में आग लग गई है। जैसे ही दोनों ने उतरकर बोनट खोला तो इतनी ही देर में बदमाश कार के अंदर से बैग लेकर रफू चक्कर हो गया। जब वह बोनट बंद कर गाड़ी के अंदर आए तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: खेल विभाग की आएगी नई नियमावली, मिलेंगी नौकरियां, पढ़ें धामी मंत्रिमंडल के आज के ये फैसले
सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें एक बदमाश बैग लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस और सीआईयू की टीम को आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।