{"_id":"60dd919982b46a5c924bced8","slug":"haridwar-covid-test-scam-sit-confuse-in-statements-of-firm-and-lab-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा : फर्म और लैब संचालकों के बयानों में उलझी एसआईटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा : फर्म और लैब संचालकों के बयानों में उलझी एसआईटी
Thu, 01 Jul 2021 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 01 Jul 2021 03:51 PM IST
सार
कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े के बाद नामजद कराई गई मैक्स कारपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत पंत, लाल चंदानी लैब के संचालक अर्जन लाल चंदानी व उनके बेटे पवन लाल और डीलर अनुदेश गोयल से पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनरों, लैब संचालकों व डीलर के बयानों में एसआईटी की टीम उलझ गई। कई बार की पूछताछ और एक-दूसरे से आमना-सामना कराने के बाद भी एसआईटी को कोई खास जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े के बाद नामजद कराई गई मैक्स कारपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत पंत, लाल चंदानी लैब के संचालक अर्जन लाल चंदानी व उनके बेटे पवन लाल और डीलर अनुदेश गोयल से पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
बयानों में अंतर आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को सभी का आमना-सामना भी कराया। इसके बाद भी एसआईटी की टीम के हाथ खाली ही हैं। सात दिन बाद भी एसआईटी की टीम के सवाल के जवाबों में ही उलझी हुई है।
विज्ञापन
एसआईटी में शामिल नहीं स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी
एसआईटी की टीम में हमेशा उस विभाग से जुड़ा हुआ व्यक्ति भी सदस्य बनाया जाता है, जिस विभाग में घोटाला हुआ हो। एसएसपी की ओर से गठित एसआईटी में सिर्फ पुलिस अधिकारी ही हैं। स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी को शामिल नहीं किया है।