{"_id":"6a782307d130492677099645","slug":"haridwar-accident-near-patanjali-yogpeeth-kanwar-pilgrims-moving-bike-catches-fire-causing-chaos-on-highway-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पतंजलि योगपीठ के पास हादसा; कांवड़ यात्री की चलती बाइक में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पतंजलि योगपीठ के पास हादसा; कांवड़ यात्री की चलती बाइक में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा तफरी
Sun, 09 Aug 2026 12:26 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:26 PM IST
सार
आग लगते हीबाइक सवार कांवड़ियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते मोटरसाइकिल से उतरकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कांवड़ यात्री की बाइक में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान पतंजलि योगपीठ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कांवड़िए की चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन
आग लगते हीबाइक सवार कांवड़ियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते मोटरसाइकिल से उतरकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सड़क पर बाइक में आग लगने से कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन