फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harela is a festival of joy and happiness

पहाड़ की सुख और समृद्धि का त्योहार है हरेला : गामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
harela is a festival of joy and happiness
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। हरेला के मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजान दास ने पौधे लगाए व उनकी रक्षा का संकल्प लिया। मेयर गामा ने सभी लोगों से पौधों की समुचित देखभाल करने की अपील की। अंबेडकर नगर मंडल में अध्यक्ष विशाल गुप्ता के संयोजन में धूमधाम से हरेला मनाया गया। मेयर गामा ने कहा कि हरेला हमारे पहाड़ का पारंपरिक पर्व है। कभी पहाड़ के कुछ हिस्सों में मनाए जाने वाला यह त्योहार आज पूरी दुनिया भर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण आने वाले वक्त की जरूरत है। हरेला का पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने पर्यावरण की चिंता करें और पेड़ पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, यही हरेला का संदेश है। विधायक खजान दास ने कहा कि हरेला को अच्छी फसल का सूचक माना जाता है। मान्यता है कि जिसका हरेला जितना बड़ा होगा, उसकी खेती उतनी अच्छी होगी। इस मौके पर दर्जाधारी नरेश बंसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय गोयल, दर्जाधारी विश्वास डाबर, रविंद्र कटारिया, डॉ आदित्य, अरुण खरबंदा, विपिन खंडूरी, पार्षद विमला गौड, अनीता गर्ग, मनोज जाटव, संतोष नागपाल, रोहिल चंदेल, देवेंद्र पाल समेत अन्य मौजूद रहे। - मेयर ने कई जगह लगाए पौधे देहरादून। हरेला के मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कई जगह पौधे लगाकर लोगों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने लक्ष्मण विद्यालय पथरीबाग, एमकेपी महाविद्यालय, रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और लोगों से हरेला से जुड़ते हुए पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed