फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harela festival begins today in Uttarakhand Cm Pushkar Singh Dhami read more Update in hindi

Uttarakhand Harela Festival: प्रदेश में आज से हरेला पर्व का आगाज, मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग किया पौधरोपण

Sun, 16 Jul 2023 11:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Jul 2023 11:42 AM IST
सार

Harela Festival In Uttarakhand: पहले दिन 500 पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग ने इस बार कैंपा योजना के तहत प्रदेश में करी ब 15 हेक्टेयर वन भूमि पर 1.29 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Harela festival begins today in Uttarakhand Cm Pushkar Singh Dhami read more Update in hindi
सीएम धामी ने पत्नी संग किया पौधरोपण - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में हरेला पर्व का औपचारिक शुभारंभ आज रविवार 16 जून से हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपनी पत्नी के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट भी पौधरोपण किया। उत्तराखंड वन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले दिन 500 पौधे रोपे गए। वन विभाग ने इस बार कैंपा योजना के तहत प्रदेश में करी ब 15 हेक्टेयर वन भूमि पर 1.29 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बाढ़ का कहर: लक्सर और खानपुर में अब तक तीन की मौत, हेलिकॉप्टर से भेजी गई सामग्री, बचाव के लिए 16 टीमें तैनात

इस दौरान वन विभाग के प्रत्येक सेक्शन (वन बीट) में तीन से पांच हेक्टेयर वन भूमि पर एक-एक हरेला वन विकसित किया जाएगा। इसके अलावा आजादी के 75वें वर्ष में 15 सौ गांवों में 75-75 पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन में दो से ढाई हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed