फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hardik is the first player from Uttarakhand and

Dehradun News: बीएफआई के लिए उत्तराखंड के हार्दिक का चयन

Thu, 01 Aug 2024 04:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Hardik is the first player from Uttarakhand and
एन मैरी स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र हार्दिक रघुवंशी (11) का चयन बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की ओर से किया गया है। हार्दिक उत्तराखंड के पहले और भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, जिनका चयन बीएफआई के लिए हुआ है।
विज्ञापन


हार्दिक का चयन चेन्नई में ट्रायल प्रक्रिया से भारतीय बास्केटबाल महासंघ की ओर से किया गया। महाराष्ट्र स्थित अंतरराष्ट्रीय आवासीय विद्यालय कॉर्वस अमेरिकन अकादमी हार्दिक की पढ़ाई और बास्केटबाल प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेगी। हार्दिक के अभिभावक मनीष और रोमा रघुवंशी बास्केटबाल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। हार्दिक के पिता मनीष रघुवंशी ने बताया कि वह तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में बास्केटबाल कोच और ओएनजीसी बास्केटबाल क्लब में भी हैं। उन्होंने अपने बेटे को खुद प्रशिक्षित किया है। बताया कि उक्त संस्थान की फीस बीएफआई वहन करेगा। पूरे भारत से कुल 25 लड़के और 25 लड़कियों का चयन बीएफआई की ओर से किया गया है। इन सभी में हार्दिक की उम्र सबसे कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed