{"_id":"3ea982ffd8f23eb58497874b4c340776","slug":"harak-singh-suffering-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर का VIP 'डंक', मंत्रीजी को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर का VIP 'डंक', मंत्रीजी को डेंगू
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Oct 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को भी डंक मार दिया है। हाल ही में दिल्ली से लौटे मंत्री हरक सिंह रावत को डेंगू हो गया है। दून अस्पताल में रावत के ब्लड सैंपल की जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
वहीं, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त विधायक फुरकान अहमद के बेटे जुनैद को भी डेंगू से पीड़ित होने पर दून अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.आरएस असवाल ने बताया कि मंत्री हरक सिंह रावत डेंगू से पीड़ित हैं इसकी पुष्टि हो गई है। रावत का स्वास्थ्य परीक्षण सीनियर फिजिशियन डा. केसी पंत ने किया था।
विज्ञापन
दिल्ली से लौटते हुए फीवर
डा. पंत ने बताया कि मंत्री को कमजोरी महसूस हो रही थी। इस पर डेंगू की जांच कराई थी। मंत्री ने बताया कि वह 29 सितंबर को दिल्ली से लौटे हैं और 30 सितंबर को फीवर आ गया।
विज्ञापन
शुरुआत में वह सामान्य वायरल संक्रमण समझकर दवा ले रहे थे। पैथोलोजिकल जांच में मंत्री का प्लेटलेट्स काउंट 75 हजार आया है। उनका घर पर इलाज चल रहा है।
लेकिन रोकथाम के उपाय नहीं
प्रदेश में डेंगू की चौतरफा मार के बावजूद रोकथाम के लिए अब तक पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। वेक्टर बोर्न अभियान के तहत डेंगू फैलाने वाले मच्छर एडीज एजिप्टाई के लारवा की जांच के लिए डोर-टू-डोर कार्यक्रम शुरू नहीं किया गया। जलभराव वाले स्थानों पर लार्वासाइडल दवा का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है।