फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harak singh misuse his post

फिर सीमा लांघ गए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत

Fri, 20 Dec 2013 05:21 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Dec 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
harak singh misuse his post

आईएएस अधिकारी हरबंश सिंह चुघ गए तो थे प्रशासनिक कुशलता के सबक सीखने लेकिन लौटे तो उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने उन्हें असल प्रशासन का पाठ पढ़ा दिया।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी को काम करने से रोका

हनक मंत्री के तौर पर पहचान बनाने वाले हरक सिंह (कृषि मंत्री) ने उन्हें उनके पद पर काम करने से ही रोक दिया। यह अफसर हफ्ते भर तक काम की तलाश में भटकता रहा और बाद में उन्हें लखनऊ चलता कर दिया गया।
विज्ञापन


कृषि विभाग में डेपुटेशन पर चहेतों को एडजस्ट करने में जुटे मंत्री को चुघ चुभ इसलिए रहे थे कि उन्हें स्थायी आदमी चाहिए और इस पद पर लगातार ट्रांसफर हो रहे हैं। वाकया 12 दिसंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद पर मंत्री के चहेते को बैठा दिया
आईएएस हरबंश सिंह चुघ मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी से दो महीने की ट्रेनिंग हासिल करने के बाद जब बतौर कृषि मंडी निदेशक व एमडी तराई बीज विकास निगम (टीडीसी) के तौर पर अपना काम शुरू करने पहुंचे तो ऊपर से आए एक फोन ने उन्हें काम शुरू करने से रोक दिया।


फिर हरक सिंह ने औद्यानिकी विवि में डीन पीएस बिष्ट को इस पद पर डेपुटेशन पर ज्वाइन करा दिया। बिष्ट मंत्री के चहेते बताए जा रहे हैं। चुघ को पदमुक्त करने के इस तरीके पर अधिकारियों ने ऐतराज जताया है।

नियमानुसार ट्रेनिंग या छुट्टी से लौटे किसी भी अधिकारी को अपने मूल पद पर पुन: ज्वाइन करने से नहीं रोका जा सकता। चुघ सप्ताह भर खाली घूमते रहे और अब उन्हें पुनर्गठन आयुक्त बनाकर लखनऊ भेजा गया है। मंत्री के इस फैसले से एक नई परंपरा और पड़ गई।

टीडीसी के एमडी पद पर पहली बार किसी गैर आईएएस को तैनात किया गया है।

डेपुटेशन पर हरक की हनक

- दो साल पहले खंड शिक्षा अधिकारी दमयंती रावत को प्रतिनियुक्ति पर लाकर बीज प्रमाणीकरण एजेंसी का निदेशक बनाया।
- लक्ष्मी राणा को जैविक उत्पाद परिषद में उपाध्यक्ष बनाया।
- अपने रिश्तेदार शिक्षक यशवंत सिंह बर्त्वाल को कृषि निदेशालय में डेपुटेशन पर सहायक निदेशक बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed