फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harak singh breaks the rules

अपने बहनोई के लिए हरक ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

Thu, 19 Dec 2013 11:29 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Dec 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
harak singh breaks the rules

अपने बहनोई डॉ. यशवंत बर्त्वाल को शिक्षक से कृषि विभाग में सहायक निदेशक का ओहदा दिलाकर उत्तराखंड के कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने इस बात को साबित कर दिया है कि नियम-कानून सिर्फ आम आदमी के लिए होते हैं।

विज्ञापन


नियम कायदे ताक पर
मास्साब को ‘लाटसाहब’ बनाने के लिए मंत्री ने सभी नियम कायदों को ताक पर रख दिया। शासन इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध करार दे चुका था, लेकिन मंत्री नहीं माने। न्यूनतम योग्यता पूरी न करने के बावजूद उन्होंने बर्त्वाल को यह पद सौंप दिया।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा खुद कृषि विभाग ने सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में किया है। कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के निर्देश पर कृषि निदेशक सीएस मेहरा ने प्रवक्ता डॉ. यशवंत बर्त्वाल की सांख्यिकी शाखा में प्रतिनियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं ली शिक्षा विभाग से एनओसी
प्रस्ताव में उन्होंने बताया था कि शाखा में उप कृषि निदेशक सांख्यिकी श्रेणी-1 के दो पद और सहायक निदेशक सांख्यिकी श्रेणी-2 के तीन पद रिक्त हैं। लेकिन, तमाम झोल होने के कारण शासन में यह फाइल अटक गई।

मनमानी इस स्तर तक थी कि इस प्रतिनियुक्ति के लिए न तो शिक्षा विभाग से एनओसी ली गई और न ही विज्ञप्ति जारी की गई। शासन ने एक नवंबर यह फाइल लौटाते हुए जो टिप्पणी की वह बेहद गंभीर है। शासन ने ताज्जुब जताया कि आखिर यह प्रस्ताव किस आधार पर भेजा गया, यह स्पष्ट नहीं है।

इसलिए गलत है प्रतिनियुक्ति
शासन ने प्रतिनियुक्ति के प्रस्ताव पर स्पष्ट किया कि प्रतिनियुक्ति समान ग्रेड पे के पद पर ही हो सकती है। जबकि, उप निदेशक और सहायक निदेशक का ग्रेड पे प्रवक्ता डॉ. यशवंत बर्त्वाल के वर्ममान ग्रेड पे से ज्यादा है।


जबकि सहायक निदेशक सांख्यिकी श्रेणी-2 पद पर आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती होनी चाहिए, प्रतिनियुक्ति से नहीं। इस पद के लिए अर्हता एमएससी गणित, सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी एवं कृषि सांख्यिकी है। जबकि, डॉ. यशवंत बर्त्वाल एमएससी भौतिक हैं।

संयुक्त निदेशक कृषि देवेंद्र पालीवाल ने इस फाइल में यह स्पष्ट कर दिया था कि डॉ. यशवंत बर्त्वाल को प्रतिनियुक्ति पर नहीं लिया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed