{"_id":"69359670117d22cfa70a0987","slug":"harak-singh-apologized-after-reaching-paonta-sahib-gurudwara-dehradun-news-c-5-drn1043-851587-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पांवटा साहिब गुरुद्वारा में पहुंच कर हरक सिंह ने माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पांवटा साहिब गुरुद्वारा में पहुंच कर हरक सिंह ने माफी मांगी
विज्ञापन
- जोड़ा घर व लंगर रसोई में सेवा कर अपने शब्दों के लिए प्रायश्चित किया
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने रविवार को पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास कर सार्वजनिक रूप से अपने शब्दों के लिए माफी मांगी। उन्होंने लंगर रसोई व जोड़ा घर (संगतों के जूते रखने का स्थान) में सेवा कर प्रायश्चित किया।
पिछले दिनों देहरादून न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के शब्दों पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई थी। इसके साथ ही उनके खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। रविवार को डॉ. रावत ने पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंच कर माथा टेका। उन्होंने अरदास कर माफी मांगी। अपने शब्दों का प्रायश्चित करने के लिए लंगर रसोई व जोड़ा घर में सेवा की।