शक्तिनहर किनारे अतिक्रमण कर बसी बस्तियों पर आज रविवार को बुलडोजर गरजा। जल विद्युत निगम ने अपनी जमीन को खाली कराने के सारे बंदोबस्त कर लिये हैं। सुबह 07:00 बजे से रात 08:00 बजे तक शक्तिनहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। निगम के उपमहाप्रबंधक ने बताया है कि लोगों के संभावित विरोध को रोकने के लिए जल पुलिस तैनाती की है।
Vikasnagar Encroachment: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, लोगों ने खाली की बस्ती, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले के नोटिस को नजरअंदाज करने पर हो रही कार्रवाई
जल विद्युत निगम के शनिवार को दिए नोटिस में कहा गया है कि नहर के किनारों पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को कई बार नोटिस दिए गए। सबने हर बार पहले के सभी नोटिस को बार-बार नजरअंदाज किया। इसीलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। चेतावनी दी गई है कि बस्तियां रविवार सुबह तक खाली कर दें। अन्यथा निगम कार्रवाई करके बस्तियों को खाली कराएगा।
जल विद्युत निगम ने एक अन्य आदेश जारी करते हुए बिजली परियोजनाओं को पानी की सप्लाई देने वाली शक्तिनहर को भी रविवार को दिनभर बंद रखने को कहा गया।
निगम के उपमहाप्रबंधक हेमंत कुमार श्रीवास्तव के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि रविवार को डाकपत्थर से ढालीपुर तक शक्तिनहर के किनारों पर निगम की भूमि पर बसे लोगों के कब्जों को हटाया गया है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: THDC में हिस्सेदारी की जंग तेज करेगी सरकार, रोहतगी की मदद से सुप्रीम कोर्ट में करेगी मजबूत पैरवी