फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Har Ghar tiranga CM Dhami reaches Mayavati Advaita Ashram PM also likely to come

Har Ghar Tiranga: सीएम ने निकाली तिरंगा यात्रा, मायावती अद्वैत आश्रम में किया ध्यान, पीएम के भी आने की संभावना

Sat, 13 Aug 2022 02:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Aug 2022 02:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से वर्चुअल माध्यम से नगर निगम सभागार देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। 

विज्ञापन
Har Ghar tiranga CM Dhami reaches Mayavati Advaita Ashram PM also likely to come
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने ध्यान केंद्र में ध्यान योग किया और स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। पिछले एक माह के दौरान यह दूसरा मौका है जब सीएम धामी मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उनके अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस आश्रम में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। चंपावत दौरै पर सीएम धामी ने हर घर तिरंगा यात्रा भी निकाली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मायावती अद्वैत आश्रम आने का आमंत्रण दिया था। शुक्रवार को सीएम धामी के मायावती आश्रम पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सहृदयानंद ने उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। आश्रम की कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यहां आना सौभाग्य की बात है। 

विज्ञापन


युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अक्सर युवाओं से आह्वान करते हैं कि वे स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चलें। स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से उनके संन्यासी शिष्य स्वामी स्वरूपानंद और अंग्रेज शिष्य कैप्टन जेएच सेवियर व उनकी पत्नी सीई सेवियर ने मिलकर 19 मार्च 1899 में इस आश्रम की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन 1901 में कैप्टन जेएच सेवियर के देहांत का समाचार जानकर स्वामी विवेकानंद उनकी पत्नी को सांत्वना देने के लिए मायावती आश्रम आये थे। तब वे इस आश्रम में 3 से 18 जनवरी तक रहे। कैप्टन की मृत्यु के पंद्रह वर्ष बाद तक उनकी पत्नी सेवियर आश्रम में सेवाकार्य करती रहीं। आज यह आश्रम सनातनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

 

सीएम ने वर्चुअल माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से वर्चुअल माध्यम से नगर निगम सभागार देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। शुक्रवार को शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 102 शहरी निकायों के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। वहीं शनिवार को भी सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

कार्यक्रम में युवाओं ने देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान झंडा वितरण कार्यक्रम भी शुरू किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अभी तक साठ हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जहां एक ओर हम देश की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों को भी याद कर रहे हैं। इस दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हर घर तिरंगा अभियान जन अभियान बन चुका है।
 

20 लाख घरों में तिरंगा वितरण का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 20 लाख घरों में तिरंगा वितरण का लक्ष्य रखा है। उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की सफाई पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाना है। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष महत्व रखता है। हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। शहरी विकास विभाग ने लगभग 5.5 लाख तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें...हथियारों का सौदागर: लाइसेंसी बंदूकें और कारतूस बेचते-बेचते बन गया तस्कर, यहां है रॉयल आर्म्स के नाम से दुकान
 

विधायक खजान दास ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर निगम की ओर से एक लाख सत्तर हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed