फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   happy valentine day

वैलेंटाइन डे पर इन तरीकों से पार्टनर को रिझा सकेंगे आप

Thu, 06 Feb 2014 04:20 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Feb 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
happy valentine day

शुक्रवार से शुरू हो रहे वैलेंटाइन वीक के दौरान पार्टनर को अट्रैक्टिव गिफ्ट से स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो देहरादून के बाजार आपकी मंशा पूरी करने को पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन


इस बार बाजार में इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिकल, लाइटिंग और पॉप-अप कार्ड्स ने एंट्री मारी है। यह न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि अपने अंदाज से लोगों को रिझाने में कामयाब भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन

अपने बजट के अनुसार चुनें गिफ्ट्स

happy valentine day
वैलेंटाइन कार्ड्स और गिफ्ट्स
म्यूजिकल कार्ड विद गिफ्ट- 1500 रुपए
लाइटिंग कार्ड- 799 रुपए
पॉप अप कार्ड- 895 रुपए
म्यूजिकल बॉक्स- 499 रुपए

बिग रोज- 250 रुपए
लव फ्लावर विद चॉकलेट- 250 रुपए
लाइटिंग हार्ट - 160 रुपए

चॉकलेट इन डिजाइनर पर्स- 200 रुपए
चॉकलेट इन डिजाइनर बैग- 249 रुपए
हार्ट की-रिंग - 149 रुपए

वैलेंटाइन डे को देखते हुए लाइटिंग कार्ड्स और रेड कुशन फोटो फ्रेम की काफी डिमांड है।
-प्रमोद चावला, आर्चीज गैलरी

गिफ्ट आइटम्स पर चस्पा है आपका प्यार

happy valentine day

‘ओएमजी’, ‘बीएफएफ’, ‘हॉटी’ जैसे शॉर्ट कट शब्द युवाओं की ‘फेसबुकिया’ किताबों से उतर कर वैलेंटाइन गिफ्ट्स पर चस्पा हो गए हैं। वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट आइटमों पर ऐसे ही शब्दों के जरिए भावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। युवा भी इन्हें हाथोंहाथ खरीद ले रहे हैं।

टीन एजर जैसा सोचते हैं, वैसा बोलते हैं। फिर यही उनकी पसंद बन जाता है। यही वजह है कि शॉर्ट फॉर्म में लिखे गिफ्टस आइटम्स इन दिनों यूथ काफी मशहूर हैं। पसंद के अनुसार ही ऐसे आइटम्स ऑर्डर पर और भी मंगाए जा रहे हैं।
- गौरव चावला, आर्चीज गैलरी

फोटो फ्रेम में लिखे शब्द
ओएमजी- ओ माई गॉड
बीएफएफ- बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर
हॉटी- हेड्स ऑफ टू यू
लॉल- लॉट्स ऑफ लव

विज्ञापन

अपने प्यार को दी‌‌जिए ऐसा गिफ्ट

happy valentine day

ताला-चाबी कार्ड्स के साथ ही चॉकलेट विद रोज, बिग रोज, मैसेज बॉक्स रेड कुशन विद फोटो फ्रेम ने पहली बार में ही काफी चहेते जुटा लिए हैं। देहरादून के पलटन बाजार और गिफ्ट शॉप्स के साथ ही आर्चीज गैलरी में भी यह आइटम खरीदे जा सकते हैं।

ताला-चाबी कार्ड्स : इन कार्ड्स में चाबी भरने पर म्यूजिक बजता है।
चॉकलेट विद रोज: आर्टिफिशयल गुलाब के सांचे में चाकलेट भरी होती है।

लाइटिंग कार्ड्स: कार्ड्स में लगा बटन दबाते ही लाइटें जलने के साथ प्यारी सी धुन भी बजती है। ‘आई लव यू’ जैसे कोटेशंस के साथ जीवन साथी के लिए कई संदेश भी लिखे हैं। कीमत 1500 रुपए हैं।

लकी बॉटल्स: इन बॉटल्स में कागज फोल्ड करके रखा गया है। इन पर आप संदेश लिखकर इसे पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं। कीमत 499 रुपए है।

रेड कुशन कवर: इसे खोलने पर अंदर दो फोटो फ्रेम लगे दिखेंगे। इसमें आप खुद के साथ पार्टनर की तस्वीर के साथ उन्हें तोहफा दे सकते हैं। कवर पर आकर्षक अंदाज में ‘यू एंड मी’ भी लिखा गया है। कीमत 1199 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed