फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   happy diwali.

95 साल बाद बना दिवाली पर ऐसा संयोग

Fri, 24 Oct 2014 08:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 24 Oct 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
happy diwali.

गुरुवार के दिन दिवाली का यह खास संयोग 95 वर्षों बाद बना है। यह दिन भगवान विष्णु का है इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा करने पर भगवान विष्णु की कृपा स्वत: ही प्राप्त होगी।

विज्ञापन


यही नहीं इस दिन गुरु बृहस्पति के अपनी उच्च राशि कर्क में रहने से यह त्योहार और भी शुभकारक बन गया है। इस बार गुरुवार को दीपावली मनाई जा रही है।

पंडित राकेश शुक्ला के अनुसार गुरुवार के दिन दीपावली का होना अतिशुभ है। यह संयोग 95 वर्ष पूर्व 23 अक्तूबर 1919 में भी पड़ा था।

इसके बाद अब यह संयोग 70 वर्षों के बाद बनेगा। पंडित शुक्ल का कहना है कि दीपावली के दिन सूर्य, शनि, चंद्रमा तथा शुक्र एक साथ तुला राशि में संचरण करेंगे।

विज्ञापन

दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त

happy diwali.

सूर्य अपनी नीच राशि में शनि, बुध एवं गुरु क्रमश: अपनी उच्च राशियों तुला, कन्या एवं कर्क राशि में रहेंगे। इन्हीं ग्रह योगों के कारण इस पर्व पर महासंयोग बन रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

व्यापारी बारह से तीन के बीच करें पूजा: व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में दिन के समय दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक दीपावली की पूजा अत्यंत शुभ होगा।

इस दौरान लाभ एवं अमृत चौघड़िया तथा मकर एवं कुंभ चर एवं स्थिर लगभन विद्यमान रहेगा। यदि इस समय कोई पूजा से वंचित रह जाता है तो इसके बाद अपराह्न 4.30 से सांय छह बजे तक पूजन शुभ रहेगा।

घर पर करें छह से नौ के बीच पूजन

गृहस्‍थों के लिए प्रदोष कला में दीपावली पूजन अति उत्तम होगा। इस बार सांय छह बजे से रात्रि नौ बजे तक घरों में पूजन के लिए शुभ समय होगा। इस दौरान अमृत और चौघड़िया तथा मेष चर तथा वृष स्थिर लगभन विद्यमान रहेगा।

धनतेरस पर खूब खनखनाई चांदी

happy diwali.

धनतेरस पर देहरादून में चांदी खूब खनखनाई। सोने की खरीद की तरफ लोगों का रुझान दिखा पर ज्यादा नहीं। गोल्ड प्लेटेड सिक्कों की जगह शुद्ध चांदी के सिक्कों की बिक्री अधिक रही। त्योहार पर लगभग 200 करोड़ रुपए का कारोबार रहा।

सराफा मंडल के अध्यक्ष प्रवीण जैन कारोबार को बीते साल के मुकाबले 20 फीसदी कम बताते हैं, लेकिन अन्य कारोबारियों और एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुमान पर भरोसा करें तो इस साल कारोबार खूब चमका है।

उत्तरांचल ज्वेलरी एसोसिएशन के पदाधिकारी विपिन बेरी के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार 50-60 फीसदी ज्यादा कारोबार हुआ है। ज्वेलर राहुल भी बेहतर बताते हैं। झंडा बाजार स्थित अशोक कंसल भी बीते साल के मुकाबले बेहतर बताते हैं।

धनतेरस पर शहर की गलियां, सड़कें, और बाजार लोगों से गुलजार रहे। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, दीये, सजावटी सामान, रंगोली, लाइटिंग आइटम और बर्तन आदि की जमकर खरीदारी की गई।

दुकानदारों ने धनतेरस के लिए खास ऑफर्स और डिस्काउंट दे रखा था। सुबह से देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही। केवल धनतेरस के दिन ही करोड़ों रुपयों का कारोबार किया गया।

विज्ञापन

दुकानदारों ने दिए खास ऑफर

happy diwali.

धनतेरस का दिन सोने-चांदी और बर्तन आदि की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। यही वजह है कि बाजार सजकर तैयार रहता है। दुकानदारों ने खास ऑफर और नए-नए आइटम लोगों के लिए पेश किए।

पलटन बाजार, धर्मपुर मार्केट, झंडा बाजार, सराफा बाजार धामावाला, कांवली रोड, राजपुर रोड आदि बाजारों में दुकानें सजी-धजी नजर आईं। मुख्य बाजारों के अलावा राजपुर रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट, स्टेन मैक्स, पार्श्वनाथ मॉल, बिग बाजार आदि में भी ग्राहकों की भरपूर उमड़ी रही।

टीवी, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक आइटम्स और फर्नीचर आदि की भी जमकर बिक्री रही। आम दिनों के मुकाबले इनका व्यवसाय 100 करोड़ से अधिक रहा।

आटो बाजार में धूम रही। कपड़ा कारोबारी भी खुश नजर आए। एक अनुमान के अनुसार आम दिनों की अपेक्षा 25 करोड़ से अधिक का कारोबार रहा। पलटन बाजार एसोसिएशन के संगठन मंत्री प्रतीक के अनुसार ग्राहक रात तक जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed