{"_id":"8ebd3027b1f76ffab7cfba0d7e6ba02b","slug":"hans-foundation-donate-20-lac-to-tashi-nungshi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंस फाउंडेशन ने दी ताशी-नुंग्शी को 'उड़ान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंस फाउंडेशन ने दी ताशी-नुंग्शी को 'उड़ान'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताशी-नुंग्शी को उनके अगले मिशन के लिए बड़ी आर्थिक मदद मिली है। हंस फाउंडेशन ने दोनों जुड़वा बहनों को 20 लाख रुपए देने की बात कही है। उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहीं ताशी-नुंग्शी को इस मिशन के लिए करीब 65 लाख रुपए की जरूरत है।
विज्ञापन
देहरादून के जोहड़ी गांव निवासी जुड़वा बहनें ताशी-नुंग्शी दुनिया की सबसे ऊंची सात पर्वत चोटियां फतह करने के साथ ही दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग कीर्तिमान बना चुकी हैं। उनका अगला लक्ष्य उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराना है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में एडवांस स्पोर्ट्स स्टडीज की पढ़ाई कर रहीं दोनों बहनें इस मिशन की शुरुआत अप्रैल में करेंगी। ताशी-नुंग्शी के पिता वीएस मलिक ने बताया कि न्यूजीलैंड जाने से पहले छह फरवरी को दिल्ली में हंस फाउंडेशन की माता मंगला और भोला जी महाराज से उन्होंने मुलाकात की थी।
विज्ञापन
इस दौरान हंस फाउंडेशन ने ताशी-नुंग्शी की उपलब्धियों के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद अब हंस फाउंडेशन ने दोनों बहनों को 20 लाख रुपए की मदद देने की बात कही है। वीएस मलिक ने कहा कि दोनों बहनों को नार्थ पोल का मिशन पूरा करने के लिए 65 लाख रुपए चाहिए।