Haldwani Violence: अंदर थे पुलिसकर्मी, उपद्रवियों ने थाने को कैसे लगाई आग, सामने आया वीडियो
Haldwani Violence: हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने एक मजिस्ट्रेट और 11 पुलिसकर्मियों को बनभूलपुरा थाने में जलाकर मारने का प्रयास किया। एसएसपी समय से पुलिस को वहां मूव नहीं कराते तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी हिंसा के दौरान हुई आगजनी का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उपद्रवियों ने थाने को आग के हवाले कर दिया।
दरअसल, उपद्रवियों ने बनभूलपुरा क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। जब पुलिस मलिक के बगीचे में धार्मिक संरचना तोड़कर भागी तो लोगों ने यहां पुलिस पर भारी पत्थर किया। दूसरी तरफ इनका दूसरा जत्था बनभूलपुरा आ धमका। उस समय मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी बाहर खड़े थे। उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।
Haldwani Violence: बवाल का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, हिरासत में 60 से ज्यादा लोग
सभी लोग जान बचाने के लिए थाने के अंदर भागे। उन्होंने थाने में अपने को बंद कर लिया। भीड़ ने थाने में पथराव कर दिया। इसके बाद बाहर लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिए। पुलिसकर्मियों ने माल खाने में छुपकर जान बचाई। इसके बाद दंगाइयों ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पेट्रोल बम फेंककर थाने में आग लगा दी।
मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों ने प्रशासन और एसएसपी को सूचना दी। धुंए के कारण इन सभी का दम घुटने लगा। एसएसपी ने मौके पर फायर ब्रिगेड वाहन को भेजा। साथ ही फोर्स को बनभूलपुरा थाने की ओर मूव कराया और हवाई फायर के निर्देश दिए। इसके बाद बनभूलपुरा थाने में और उपद्रवियों पर पानी की बौछार की गई। इसके बाद फोर्स भेजकर इन सभी को निकाला गया।