फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani Railway Land Case CM Dhami said- will obey the order of the court Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: हल्द्वानी रेलवे भूमि मामले में बोले सीएम धामी- न्यायालय के निर्देशों का पालन करेगी राज्य सरकार

Sat, 21 Jan 2023 04:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jan 2023 04:40 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जबरदस्ती धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सख्त कानून बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास राज्य की सीमा तक गंगा जल को पूर्णतः स्वच्छ बनाना है। 

विज्ञापन
Haldwani Railway Land Case CM Dhami said- will obey the order of the court Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी में रेलवे की भूमि विवाद पर न्यायालय का जो भी आदेश होगा, सरकार उसका पालन करेगी। मुख्यमंत्री राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हल्द्वानी जैसे मामले में सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इस मामले में राज्य सरकार न्यायालय में पार्टी नहीं है। यह रेलवे का मामला है।

राज्य सरकार न्यायालय के निर्देशों का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जबरदस्ती धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सख्त कानून बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास राज्य की सीमा तक गंगा जल को पूर्णतः स्वच्छ बनाना है। इसके लिये गोमुख से हरिद्वार तक 132 नालों को टेप किया गया है और अतिरिक्त 11 एसटीपी बनाए जा रहे हैं। गंगा को स्वच्छ बनाने में उत्तराखंड देश का मॉडल राज्य बनेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बदरीनाथ यात्रा पर संकट:  भू-धंसाव की चपेट में हाईवे, कई हिस्सों में धंस रहा धाम की तरफ जाने वाला एकमात्र रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार और आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिये पर्यटन कृषि बागवानी के क्षेत्र में योजनायें बनायी गयी है। प्रदेश में भूमि बैंक बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक निवेशक राज्य में उद्योगों की स्थापना के प्रति आकर्षित हों।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed