फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani News Tourist from Mumbai had come to Bhimtal to celebrate his birthday died due to ill health

Haldwani: मुंबई से परिवार संग जन्मदिन मनाने भीमताल आए पर्यटक की मौत, बेटी बोली-इलाज मिलता तो बच जाती जान

Mon, 02 Dec 2024 10:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Dec 2024 10:05 PM IST
सार

Haldwani News: पिता का बर्थडे मनाने भीमताल आई बेटी ने कहा कि पापा को समय से इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Haldwani News Tourist from Mumbai had come to Bhimtal to celebrate his birthday died due to ill health
- फोटो : istock

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं किसी से छिपीं नहीं हैं। मुंबई से अपने पिता का बर्थडे मनाने भीमताल आए परिवार ने भी पर्वतीय क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। आईटी कंपनी में काम करने वाली बेटी ने कहा कि पापा को समय से इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन


विनोद आर्या (74) पुत्र गणपत राय निवासी आरएस नवलकर मार्ग तारवाड़ी चीर बाजार मुंबई परिवार के साथ घूमने भीमताल आए थे। बेटी वसुधा आर्य ने बताया कि वह मुंबई में आईटी कंपनी में जॉब करती है। परिवार में दो बहनें और मां हैं।
विज्ञापन


कहा कि वह 30 नवंबर को पापा विनोद आर्य का बर्थडे बनाने भीमताल आए थे। एक नवंबर को वह नैनीताल घूमने गए। रात को भीमताल स्थित होटल में पापा का बर्थडे बनाया। सोमवार सुबह पिता को लूज मोशन हो गए, इसके बाद उनका शुगर लो हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बाजपुर में मधुमक्खियों के झुंड ने परिवार पर किया हमला, अधेड़ की मौत, महिला समेत चार घायल

होटल मैनेजर से जब डॉक्टर बुलाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद वह नजदीक के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां उनके पिता की नब्ज चल रही थी। आरोप है कि वहां डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया।

मिन्नतें करने पर इलाज किया और उसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने विनोद आर्य को मृत घोषित कर दिया। वसुधा ने कहा कि उनके पिता को समय से इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। कहा कि भीमताल में डॉक्टरों ने इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए।

सोमवार सुबह जो मरीज आया था, उसकी नब्ज और ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड नहीं हो रहा था। डॉक्टर की ओर से मरीज को सीपीआर, इंजेक्शन लगाने के साथ अपना पूरा प्रयास किया गया था। पर उनके परिजन मरीज को हल्द्वानी ले गए। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
-डॉ. हेमंत मर्तोलिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी भीमताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed