फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News swarm of bees attacked on family in Bajpur Youth died and four Injured

Uttarakhand: बाजपुर में मधुमक्खियों के झुंड ने परिवार पर किया हमला, अधेड़ की मौत, महिला समेत चार घायल

Mon, 02 Dec 2024 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Dec 2024 07:58 PM IST
सार

Uttarakhand News: गांव के केशव शरण मकान का मरम्मत कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने केशव शरण पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News swarm of bees attacked on family in Bajpur Youth died and four Injured
- फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड में बाजपुर के गांव चकरपुर में मकान के मरम्मत कार्य के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी सहित चार लोगों का इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर पौने गांव चकरपुर निवासी केशव शरण(51) अपने परिजनों के साथ मकान का मरम्मत कार्य कर रहे थे। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने केशव शरण पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों को भगाने का मौका तक नहीं मिला। हमला होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग लगाकर धुंआ और अन्य तरीके से मधुमक्खियों को बमुश्किल भगाने की कोशिश की। मधुमक्खियों के हमले से केशव शरण गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Accident: बाजपुर में हादसा...छोई मोड़ के पास संकेत बोर्ड से टकराई कार, युवक की मौके पर मौत

आनन फानन में उन्हें गांव स्थित एक क्लीनिक में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। जिस पर ग्रामीण उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने केशव शरण को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की पत्नी ज्योति, उसका बेटा हर्षित, विवेक और छोटी बेटी मन्नू को इलाज चल रहा है। यह सब खतरे में बाहर बताए गए है।

केशव शरण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताते है कि मरम्मत कार्य में परिवार के लोग लगे थे। कि अचानक ही मर्धुिक्ख्यों का झुंड ने आकर हमला कर दिया। परिवार के लोगों को भगाने का मौका तक नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed