फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haldwani murder and journalist

पत्रकारों पर लाठियां तोड़ने वाले पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड

Mon, 01 Dec 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 01 Dec 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
haldwani murder and journalist

हलद्वानी में पत्रकारों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करने वाले सभी पुलिसकर्मी निलंबित होंगे। डीआईजी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों का चिन्हीकरण शुरू हो गया है। फिलहाल तीन को चिन्हित किया गया है।

विज्ञापन


सार्वजनिक तौर पर खेद जताया
वीडियो फुटेज के आधार पर 10 से 12 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर सकती है। डीआईजी ने कार्रवाई के लिए 24 घंटे का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही सोमवार शाम लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों को मनाने पहुंचे डीआईजी जीएस मर्तोलिया, डीएम दीपक रावत और एसएसपी सेंथिल अबुदई ने घटना पर सार्वजनिक तौर पर खेद जताया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने लाठीचार्ज के तरीके को भी गलत बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही। एसएसपी ने ये भी माना कि  लाठीचार्ज के दौरान पत्रकारों की पिटाई पूरी तरह से गलत थी, लेकिन जिले में नया दायित्व मिलने की वजह से वह पत्रकारों को पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व सोमवार को पत्रकारों की कोर कमेटी ने आपसी सहमति के बाद यह निर्णय लिया कि पत्रकारों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के निलंबन और एसएसपी के सार्वजनिक खेद के बाद आंदोलन खत्म किया जाएगा। इन दोनों मांगों को लेकर डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने सहमति जताई।


उन्होंने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के भीतर लाठीचार्ज में शामिल पुलिस और पीएसी वालों का निलंबन किया जाएगा। पत्रकारों ने उनके  आश्वासन पर 24 घंटे तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। निलंबन न होने पर आंदोलन दोबारा शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed