{"_id":"55873c453eb4ff03a5842b917e901009","slug":"haldwani-murder-and-journalist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों पर लाठियां तोड़ने वाले पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों पर लाठियां तोड़ने वाले पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 01 Dec 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलद्वानी में पत्रकारों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करने वाले सभी पुलिसकर्मी निलंबित होंगे। डीआईजी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों का चिन्हीकरण शुरू हो गया है। फिलहाल तीन को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
सार्वजनिक तौर पर खेद जताया
वीडियो फुटेज के आधार पर 10 से 12 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर सकती है। डीआईजी ने कार्रवाई के लिए 24 घंटे का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही सोमवार शाम लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों को मनाने पहुंचे डीआईजी जीएस मर्तोलिया, डीएम दीपक रावत और एसएसपी सेंथिल अबुदई ने घटना पर सार्वजनिक तौर पर खेद जताया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने लाठीचार्ज के तरीके को भी गलत बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही। एसएसपी ने ये भी माना कि लाठीचार्ज के दौरान पत्रकारों की पिटाई पूरी तरह से गलत थी, लेकिन जिले में नया दायित्व मिलने की वजह से वह पत्रकारों को पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन
इससे पूर्व सोमवार को पत्रकारों की कोर कमेटी ने आपसी सहमति के बाद यह निर्णय लिया कि पत्रकारों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के निलंबन और एसएसपी के सार्वजनिक खेद के बाद आंदोलन खत्म किया जाएगा। इन दोनों मांगों को लेकर डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने सहमति जताई।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के भीतर लाठीचार्ज में शामिल पुलिस और पीएसी वालों का निलंबन किया जाएगा। पत्रकारों ने उनके आश्वासन पर 24 घंटे तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। निलंबन न होने पर आंदोलन दोबारा शुरू होगा।