फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani-bound buses disrupted due to Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा के चलते हल्द्वानी जाने वाली बसों का संचालन रहा बाधित

Tue, 26 Jul 2022 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Haldwani-bound buses disrupted due to Kanwar Yatra
सावन मास के पवित्र महीनेे के दूसरे सोमवार के चलते हल्द्वानी समेत तमाम क्षेत्रों की बसों का संचालन रुका रहा, जिससे आईएसबीटी पर सवारियों को अपने गंतव्य के लिए जाने को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोडवेज अफसरों का कहना है कि कांवड़ियों की सुरक्षा और लगने वाले जाम को देखते हुए विभाग ने देहरादून से हल्द्वानी, बरेली, लखनऊ जाने वाली बसों का परिचालन रोक दिया।
विज्ञापन

सवारियों को बसों का संचालन बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। एआरएम पूजा खेड़ा ने बताया कि हरिद्वार में हर साल सावन माह में कांवड़ मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से कांवड़िए पैदल व डाक कांवड़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचते हैं। भारी संख्या में कांवड़िए उत्तराखंड के हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री धाम, ऋषिकेश से पवित्र गंगाजल ले जाते हैं। इसको देखते हुए ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कई रूट डायवर्ट किए हैं।
विज्ञापन

बसों का संचालन हरिद्वार की जगह नेपाली फार्म से चीला होते हुए सीधे नजीबाबाद किया गया। हल्द्वानी के दीपक अग्रवाल ने बताया कि उन्हें अपने परिवार के साथ हल्द्वानी जाना है। सुबह सात बजे से कोई बस नहीं आ रही है। कहा कि पूछताछ केंद्र में बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते हल्द्वानी की ओर यहां से जाने वाली बसों का संचालन बाधित हैं। बताया कि बस आ भी सकती है और नहीं भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसबीटी परिसर
सुबह 9:45 बजे- हल्द्वानी की ओर जाने वाली बस प्लेटफार्म पर खड़ी है। अंदर सिर्फ परिचालक बैठा है। परिचालक कहना है कि बस अभी कहीं नहीं जाएगी। शाम को शायद बस जा सकती है।
9:50 बजे- हल्द्वानी, बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाली सवारियां बसों का इंतजार कर रही हैं। जैसे ही कोई बस परिसर से प्लेटफार्म पर आती है। सवारी तुरंत सामान उठाती हैं, लेकिन बस कहीं और की होती है। सवारियों को निराश होकर वापस कुर्सी पर बैठना पड़ता है।
10:30 बजे - बस अड्डा परिसर में हल्द्वानी की ओर जाने के लिए एक बस आती है। बस प्लेटफार्म पर लगते ही भर जाती है। चालक सवारियों से कह रहा कि बस हरिद्वार न जाकर नेपाली फार्म से चीला होते हुए सीधा नजीबाबाद जाएगी।
दो घंटे से बस का कर रहा इंतजार
बरेली के प्रदीप ने बताया कि उनको बरेली जाना है। सुबह आठ बजे से बस का इंतजार कर रहे, लेकिन कांवड़ यात्रा के कारण कम बसें ही जा रही हैं। अब तक दो घंटे अधिक समय हो चुका है इंतजार करते हुए। कोई बस ही नहीं आ रही है।
सुबह छह बजे से नहीं आ रही बस
बसंत विहार निवासी पीयूष चौहान ने बताया कि उन्हें हल्द्वानी जाना है। सुबह छह बजे से कोई बस नहीं आ रही है। न एसी बस है और न ही साधारण बसें जा रही हैं। कम से कम कुछ बसों का संचालन तो होना चाहिए था।

कांवड़ यात्रा के चलते बसों का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। हल्द्वानी से जो बसें आ रहीं, उनमें से भी कम बसों को भेजा जा रहा है। जो बसें जा रही हैं, उनको भी रूट डायवर्ट कर भेजा जा रहा है। कुछ बसों को नेपाली फार्म वाया चीला के रास्ते निकाला जा रहा है। वहीं, कुछ को मुजफ्फरनगर के रास्ते भेजा जा रहा है। जाम लगने की स्थिति के कारण ऐसा किया जा रहा है। दो दिन बाद से फिर सब सामान्य तरह से संचालन होगा।
-संजय गुप्ता, आरएम देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed