{"_id":"5b33b5314f1c1b6a4d8b8c9a","slug":"hajj-yatra-become-costly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात हजार रुपए महंगी हुई हज यात्रा, जानिए किन मदों में हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार रुपए महंगी हुई हज यात्रा, जानिए किन मदों में हुआ इजाफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा में सात हजार रुपये का और इजाफा कर दिया गया है। जल्द ही हज यात्रा शुरू होने वाली है। आखिरी दिनों में किराए में बढ़ोतरी से आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस साल प्रदेश से करीब 11 सौ लोगों को हज यात्रा पर जाने की अनुमति मिली है। 14 जुलाई से हज यात्रा शुरू हो जाएगी। आखिरी फ्लाइट 28 जुलाई को उड़ेगी।
आवेदकों का कहना है कि अब तक अलग-अलग मदों में प्रति यात्री दो लाख 17 हजार 800 रुपये जमा कर चुके हैं। केंद्रीय हज कमेटी की ओर से अब 7150 रुपये और जमा करने का फरमान जारी हुआ है। आखिरी दिनों में इस फैसले से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बढ़ी हुई रकम जमा करने के लिए सेंट्रल हज कमेटी की ओर से किए जा रहे हैं मैसेज
haj
इस मामले में प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि बढ़ी हुई रकम जमा करने के लिए सेंट्रल हज कमेटी की ओर से सीधे हाजियों को मैसेज किए जा रहे हैं। अगर इसकी जानकारी आवेदन के समय ही आवेदकों को दी जाए तो ज्यादा बेहतर है। बार-बार इजाफा करने से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सामने परेशानी आना लाजमी है।
टीकाकरण की तिथि नहीं हुई जारी
हज यात्रियों की फ्लाइट के अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इसके बावजूद अभी तक टीकाकरण और प्रशिक्षण कैंप की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि केंद्र से टीके न मिलने की वजह से देरी हो रही है, जबकि जानकारों का कहना है कि टीकाकरण फ्लाइट से एक माह पहले हो जाना चाहिए।
टीकाकरण की तिथि नहीं हुई जारी
हज यात्रियों की फ्लाइट के अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इसके बावजूद अभी तक टीकाकरण और प्रशिक्षण कैंप की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि केंद्र से टीके न मिलने की वजह से देरी हो रही है, जबकि जानकारों का कहना है कि टीकाकरण फ्लाइट से एक माह पहले हो जाना चाहिए।