{"_id":"5995dcc04f1c1b73108b45fe","slug":"hajj-traveler-woman-from-mallital-died-in-makka","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल से हज यात्रा पर गई महिला का मक्का में निधन, चार साल बाद मिला था जाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल से हज यात्रा पर गई महिला का मक्का में निधन, चार साल बाद मिला था जाने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पति और सास के साथ हज यात्रा पर गईं मल्लीताल निवासी समन का मक्का में इंतकाल हो गया। वह निमोनिया से पीड़ित हो गई थीं। इंतकाल की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाजार और आसपास के लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
बड़ा बाजार निवासी मोहम्मद साद अपनी मां अतिया और पत्नी समन (37) के साथ पांच अगस्त को दिल्ली से हजयात्रा के लिए रवाना हुए थे। एक सप्ताह मदीना में रुकने के बाद वे मक्का चले गए। इस बीच समन की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान समन की मौत हो गई।
विज्ञापन
साद का छह वर्षीय बेटा अब्दुल्ला यहां उनके चाचा फईम और अकील अहमद के साथ रह रहा है। साद की यहां मल्लीताल बाजार में जूते की दुकान है। साद ने बृहस्पतिवार दोपहर अपने भाई सहल अहमद को फोन कर समन की मौत की खबर दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
फईम अहमद ने बताया कि साद अपनी बीवी और मां के साथ चार साल से हज यात्रा के लिए आवेदन कर रहे थे। समन हज यात्रा पर जाने के लिए बहुत बेताब थीं। उन्होंने हज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद को फोन कर मुकद्दस सफर पर जाने की अनुमति दिलाने की सिफारिश की थी। फईम ने बताया कि यात्रा के दौरान समन को निमोनिया हो गया था, जिसके उनकी मौत हो गई।
उनकी वापसी का टिकट 18 सितंबर का है। समन और उनकी सास अतिया में बहुत मोहब्बत थी। समन की मौत के बाद मक्का में अतिया का भी रो-रोकर बुरा हाल है। समन को मक्का में ही सुपुर्दे खाक किया जाएगा। साद और अतिया अपनी यात्रा पूरी करने के बाद ही लौटेंगे। इधर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ उन्हें पूरी हमदर्दी है।
हज यात्रियों के साथ गए कमेटी के हज अधिकारी साद की मदद कर रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाने और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने में सहयोग दे रहे हैं। कमेटी के नैनीताल जिलाध्यक्ष जमीर अहमद ने बताया कि प्रदेश के शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। वे मक्का में वे हज से पहले उमरा और अन्य अरकान पूरे कर रहे हैं।