फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj yatra 2019 give money in instalment now

हज यात्रा 2019: यात्रियों की जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ, कमेटी ने पैसे जमा करने को दी ये खास सुविधा

Tue, 22 Jan 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Haj yatra 2019 give money in instalment now
haj

हज यात्रियों की जेब पर बोझ न पड़े, इसके लिए सेंट्रल हज कमेटी ने चयनित 1232 आजमीनों को सुविधा दी है। अब आजमीन तीन किस्तों में रकम जमा कर सकते हैं। 81 हजार रुपये की पहली किस्त पांच फरवरी तक कमेटी के बैंक खाते में जमा करनी होगी।

विज्ञापन


राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम ने बताया कि हज यात्रा की पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है। जबकि, दूसरी किस्त के तौर पर 1.20 लाख रुपये 20 मार्च तक जमा करने होंगे।
विज्ञापन


पहली व दूसरी किस्त एक साथ भी जमा की जा सकती है। तीसरी किस्त हवाई जहाज का किराया सहित अन्य खर्च तय होने के बाद मई और जून में जमा करनी होगी। इसकी सूचना आजमीनों को पहले दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित तिथि तक हज यात्रा की रकम और प्रपत्र जमा न होने पर चयनित आवेदक की हज यात्रा निरस्त कर प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को मौका दिया जाएगा।

ऐसे करेंगे रकम जमा 

बता दें कि अजीजिया श्रेणी की 239800 रुपए और ग्रीन श्रेणी की 275000 की फीस जमा करने के लिए आजमीनों को दो लाख या उससे अधिक रकम पहली किस्त में ही जमा करनी होती थी। उधर, हज यात्रियों की मदद और खिदमत के लिए हज सेवक और हज ट्रेनर के फार्म ऑनलाइन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर भरे जा रहे हैं।

हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के नए निर्देश के मुताबिक कमेटी की वेबसाइट से हरे रंग की पे-इन स्लिप डाउनलोड कर आजमीन को अपना बैंक विवरण दर्ज कराना होगा। फिर हज कमेटी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में रकम जमा करनी होगी।

यह रकम कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी जमा की जा सकती है। साथ ही चयनित आवेदकों को पे-इन स्लिप के साथ मूल पासपोर्ट, एक फोटो, चेस्ट एक्सरे रिपोर्ट, ब्लड रिपोर्ट, मेडिकल स्क्रीनिंग एंड फिटनेस सर्टिफिकेट (जो की वेब साइट से डाउनलोड कर) किसी रजिस्टर्ड चिकित्सक से प्रमाणित कराकर जमा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed