फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HailStorm Rainfall Alert on 14 february pm narendra modi rally in uttarakhand

इधर पीएम मोदी की रैली, उधर मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Wed, 13 Feb 2019 09:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Feb 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
HailStorm Rainfall Alert on 14 february pm narendra modi rally in uttarakhand
बारिश

14 फरवरी को रुद्रपुर में पीएम मोदी की रैली प्रस्तावित है। उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में ओलावृष्टि के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की दोपहर बाद नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि और आंधी आने की संभावना है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। इसकी वजह से प्रदेशभर में फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात

क्षेत्र में  फिर से ऊंची चोटियों पर हिमपात से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही मुनस्यारी में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधूरा की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में भी दिनभर बादल छाए रहे। ब्यूरो

केदारनाथ में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप
केदारनाथ धाम में मौसम सुधरने के चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। धाम अभी भी बर्फ से ढका है। यहां सात फीट से अधिक बर्फ जमी है। 21 जनवरी से पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। वुड स्टोन के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि धाम में बिजली और पानी की सप्लाई ठप होने से वहां मौजूद 19 लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ राह है। कार्यस्थलों पर आदमकद से अधिक बर्फ जमी होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। पैदल मार्ग पर भी तीन से पांच डिग्री तक बर्फ मौजूद है, जिससे आवाजाही करना मुश्किल है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed