फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hailstorm and Rainfall alert in uttarakhand five districts on 22 january

5 जिलों में 48 घंटे बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, हरिद्वार-देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल

Tue, 22 Jan 2019 09:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm and Rainfall alert in uttarakhand five districts on 22 january
rain in dehradun

मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में 48 घंटे बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके बाद दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बारिश, ओले पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट भी आ सकती है।

विज्ञापन


हरिद्वार में जिलाधिकारी ने 22 जनवरी को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश। देहरादून में भी एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 22 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभागों को भी इसके प्रति अलर्ट कर दिया गया है। बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने से आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। वहीं रविवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हुई।

 

रात और दिन में आंशिक बादल छाए रहने की वजह से रविवार को मौसम में गर्माहट रही। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री था, वहीं रविवार को तापमान 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं शनिवार रात का तापमान आठ डिग्री तथा रविवार को 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed