फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hafiz saeed should be killed

'हाफिज सईद को ड्रोन से खत्म कर देना चाहिए'

Sun, 20 Jul 2014 04:51 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 20 Jul 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
hafiz saeed should be killed

गंगोत्री-तपोवन की आध्यात्मिक यात्रा से लौट रहे बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी में पत्रकारों से वार्ता में हाफिज-वैदिक मुलाकात पर सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन


पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात के सवाल पर योगगुरु ने कहा कि हाफिज सईद क्रूर दरिंदा और मानवता का हत्यारा है। उसे ड्रोन से हमला कर खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन


वैदिक एक पत्रकार के नाते उससे मिले, यह उनका निजी मामला है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इस पर दिए गए वैदिक के बयान का वे समर्थन नहीं करते।

पीएम नरेंद्र मोदी के गंगा संरक्षण के संकल्प पर योगगुरु ने कहा कि अब यह तय है कि गंगा के नाम पर आने वाला बजट भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ेगा।

'मेरे हर कार्य पर किया जाता है विवाद'

hafiz saeed should be killed
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मेरे हर कार्य पर विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। गंगोत्री तपोवन मेरी नितांत निजी आध्यात्मिक यात्रा थी।


उत्तराखंड धरती का स्वर्ग है और बरसात के मौसम में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक होता है। आपदा के नाम पर उत्तराखंड को देश दुनिया में बदनाम करना गलत है।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गंगोत्री मेरी आध्यात्मिक जन्म भूमि है। हरिद्वार से चलने से लेकर गोमुख तपोवन जाने तक मैंने सभी सरकारी नियमों का पालन किया। साथ चल रहे अनुयायी स्कूल के बच्चे नहीं, बल्कि बालिग एवं समझदार हैं।

बरसात के मौसम में भूस्खलन, सड़कें अवरुद्ध होना आम है। देश-दुनिया में उत्तराखंड के प्रति बने भय के माहौल को तोड़ना जरूरी है। यहां बीआरओ, पुलिस प्रशासन सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं।

जन जागरूकता के लिए थी यात्रा: बालकृष्ण

hafiz saeed should be killed

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कि स्वामी रामदेव की गोमुख यात्रा पर सवाल खड़े करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उनकी यह यात्रा मां गंगा को प्रदूषण से बचाने, जन जागरूकता लाने तथा स्वच्छता अभियान की संभावनाएं तलाशने के लिए थी।

प्रेस को जारी बयान में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि नदियां भारत की जीवन रेखा हैं। यह जीवनी शक्ति तभी बनी रह सकती है, जब नदियां अविरल बहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed