फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gyan kumbh in patanjali yogpeeth haridwar

इस बार एेतिहासिक होगा पतंजलि योगपीठ में होने वाला ज्ञानकुंभ, क्यों? पढ़िए यहां...

Thu, 25 Oct 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद Updated Thu, 25 Oct 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
gyan kumbh in patanjali yogpeeth haridwar
Balkrishna - फोटो : amarujala

पतंजलि योगपीठ में आगामी तीन और चार नवंबर को होने वाले ज्ञान कुंभ की तैयारियां का प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने आचार्य बालकृष्ण के साथ निरीक्षण किया।  

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ज्ञानकुंभ का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 3 नवंबर को सुबह 10 बजे करेंगे। 4 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समापन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ज्ञानकुंभ प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग और पतंजलि विवि द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन


देश में पहली बार ज्ञानकुंभ का आयोजन किया गया है। ज्ञानकुंभ में 1500 शिक्षाविदों के साथ-साथ देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों तथा निजी विश्वविद्यालयों के आठ सौ कुलपतियों को निमंत्रण भेजा गया है। इनमें 350 से ज्यादा कुलपतियों के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। इनके अलावा आईआईटी, एफआरआई, आईआईएम, एनआईटी तथा अन्य शोध संस्थानों के निदेशकों ने आने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी के चेयरमैन भी ज्ञानकुंभ में भाग लेंगे। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पंतजलि योगपीठ में ज्ञानकुंभ का आयोजन किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। ज्ञानकुंभ बड़ी दृष्टि और व्यापक सोच के माध्यम से शिक्षा जगत में सुधार का एक संबल बनेगा। यह शिक्षाविदों का अद्भुत संगम होगा। पत्रकार वार्ता में शिक्षाविद् और एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील बत्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed