फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Guna bus Accident : Uttarakhand 12 migrants Injured during mIshap

Lockdown: उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर पुणे से लौट रही बस गुना में दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोग घायल

Fri, 15 May 2020 12:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 May 2020 12:09 AM IST
सार

  • कुल 12 लोग थे सवार, पुणे के चालक समेत 3 गंभीर घायल

विज्ञापन
Guna bus Accident : Uttarakhand 12 migrants Injured during mIshap
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुणे से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के प्रवासियों को लेकर आ रही बस मध्य प्रदेश के गुना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुणे के चालक समेत जिले के कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें चालक समेत गरुड़ के चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के प्रवासी बृहस्पतिवार को दो बसों में सवार होकर पुणे से बागेश्वर आ रहे थे। रात करीब 8:30 बजे मध्य प्रदेश के गुना जिले में इनकी एक बस ट्राले से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार बागेश्वर जिले के गरुड़ के जवणा स्टेट निवासी नंदन सिंह, ग्राम पईयां निवासी दिनेश परिहार और उनकी पत्नी विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

तीन के नाम का नहीं चल पा रहा पता

इनके अलावा विमला देवी की पुत्री रोशनी, पईयां के ही लक्ष्मण परिहार, ग्राम कुलाब निवासी महेश सिंह, यहीं के खड़क सिंह और ग्राम मैगडी स्टेट निवासी गिरीश सिंह बोरा भी घायल हुए हैं। तीन अन्य के नाम पता नहीं चल पाए हैं। इन सभी को गुना के अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी गुना के यातायात निरीक्षक से बात हुई है। टीआई ने बताया कि चार की हालात गंभीर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed