फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Leopard seen twice a day in Canal Road area people in panic

Leopard Terror: कैनाल रोड क्षेत्र में दिन में दो बार दिखे गुलदार, दहशत में लोग, वनकर्मियों ने बढ़ाई गश्त

Wed, 17 Jan 2024 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 17 Jan 2024 04:05 PM IST
सार

20 दिन के भीतर हुई दो घटनाओं से राजपुर क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। इसी बीच मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कैनाल रोड निवासी दिनेश खरोला ने रिस्पना नदी क्षेत्र में दो शावकों के साथ एक वयस्क गुलदार देखा।

विज्ञापन
Dehradun News Leopard seen twice a day in Canal Road area people in panic
गुलदार - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कैनाल रोड के आसपास के क्षेत्र में मंगलवार दिन में भी गुलदारों की चहलकदमी देखी गई। महज एक घंटे के भीतर ही दिन में दो बार गुलदार देखे जाने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी तो संयुक्त टीम ने क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी। इस क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए गए हैं। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने एक जगह पर गुलदार के बजाय कोई अन्य जानवर होने की बात कही। हालांकि, स्थानीय लोग इन्हें गुलदार ही बता रहे हैं। दूर से खींचा गए एक फोटो भी वन विभाग को मुहैया कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि 20 दिन के भीतर हुई दो घटनाओं से राजपुर क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। इसी बीच मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कैनाल रोड निवासी दिनेश खरोला ने रिस्पना नदी क्षेत्र में दो शावकों के साथ एक वयस्क गुलदार देखा। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद कमल थापा को सूचना दी तो उन्होंने वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर बुला ली। चौकी प्रभारी विकेंद्र सिंह और वन विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्र में हथियारों के साथ कांबिंग शुरू कर दी। झाड़ियों में तीन पिंजरे भी लगाए गए। पार्षद कमल थापा ने बताया कि करीब एक घंटे बाद साढ़े तीन बजे नदी के बंदे की दीवार पर बैठे गुलदारों को देखा गया।
विज्ञापन


रिहायशी इलाकों का ऐसा हाल: यहां लोगों ने छोड़ा सुबह सैर पर निकलना, दिन ढलते ही घरों में हो रहे बंद, जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसका एक फोटो भी वायरल हुआ और लोगों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को बुलाया। इस फोटो को बेहद दूर से खींचा गया है लिहाजा इसमें जानवर साफ नहीं दिखाई दे रहे। वन विभाग इस मामले में जांच कर रहा है। देर शाम तक टीमें वहां पर मौजूद रहीं।

सहस्रधारा रोड के अमन विहार में भी दिखा गुलदार
गुलदार की दहशत सिर्फ राजपुर क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सहस्रधारा रोड तक पहुंच गई है। मंगलवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसे सहस्रधारा रोड के अमन विहार के एक घर की सीसीटीवी फुटेज बताया जा रहा है। इसमें एक गुलदार सड़क पार करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह यहां पर कुत्तों के शिकार के लिए आ सकता है। इससे इस क्षेत्र के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed