फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar made 16 goats for morsel in Penuva

पेनुवा में गुलदार ने 16 बकरियों को बनाया निवाला

Mon, 26 Oct 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Guldar made 16 goats for morsel in Penuva
पेनुवा गांव में वन कर्मचारियों को बकरियों के शव दिखाते पीड़ित पशुपालक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। जौनसार बावर के पेनुवा गांव स्थित छानी में गुलदार ने 16 बकरियों को निवाला बना लिया। गुलदार की मूवमेंट से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पीड़ित पशुपालकों ने विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव में धूम सिंह, श्याम सिंह और बाग सिंह की छानियां है। बीते शनिवार की रात को तीनों लोग मवेशियों को छानी में बांध घर सोने चले गए। उन्होंने सुबह छानी में पहुंचकर देखा तो छानी के बाहर तक बकरियों के शव बिखरे पड़े थे। पीड़ित पशुपालकों का कहना है कि बीते कई दिनों से गुलदार गांव के आसपास नजर आ रहा है। बावर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश गैरोला ने बताया कि संबंधित बीट अधिकारी को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed