फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gujrat people coming in badridham

बदरीधाम में मोदी इफेक्ट, लौट रहे 'अच्छे दिन'

Mon, 19 May 2014 10:17 AM IST
अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली) Updated Mon, 19 May 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
gujrat people coming in badridham

देशभर में चले नरेंद्र भाई मोदी के जलवे से बदरीनाथ धाम भी अछूता नहीं है। मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने वाले गुजरात के कई श्रद्धालु रविवार को बदरीनाथ पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


गुजरात से आए बीके पटेल, भरत भाई, नट्टू भाई और पर्मिला बैन का कहना है कि उन्होंने बीते वर्ष नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा का संकल्प लिया था। आज हमारा संकल्प पूरा हो गया है। हम बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे हैं।
विज्ञापन


गुजरात के सर्वेश भाई का कहना है कि सितंबर 2012 में उन्होंने बदरीनाथ पहुंचकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की मनौति मांगी थी। इसके लिए बदरीनाथ की शयन आरती भी करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे लौटने लगी पड़ावों पर रौनक

gujrat people coming in badridham

बदरीनाथ धाम के यात्रा पड़ावों पर भी रौनक लौटने लगी है। तीर्थयात्री जगह-जगह रुककर फल और पेय पदार्थ खरीद रहे हैं। जिससे व्यापारियों को व्यवसाय के पटरी पर लौटने की उम्मीद जग गई है।

पीपलकोटी के होटल व्यवसायी सज्जन शाह और सुनील शाह का कहना है कि तीर्थयात्रियों को देखकर उत्साह का संचार हो रहा है।

बीते वर्ष जलप्रलय के बाद ऐसा लग रहा था कि तीर्थयात्र मुश्किल से चल पाएगी। लेकिन चार धाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों के उत्साह और आस्था को देखते हुए व्यवसाय के दिन बहुरने लगे हैं।

नंदप्रयाग के गुड्डू राजा का कहना है कि अभी तीर्थयात्रा अपने सबाब पर नहीं आ पाई है लेकिन प्रतिदिन पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को देखकर 20 मई के बाद यात्रा बेहतर चलने के आसार हैं।

मोटरसाइकिल से पहुंच रहे बदरीधाम

gujrat people coming in badridham

मौसम साफ होने पर इन दिनों मोटर साइकिल से बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। तीर्थयात्री मोटर साइकिल से बदरीनाथ धाम में मत्था टेककर लौट रहे हैं।

रविवार को 40 तीर्थयात्रियों का जत्था मोटर साइकिल से बदरीनाथ धाम पहुंचा। मोटर साइकिल से बदरीविशाल के दर्शन कर लौटे हल्द्वानी के मनोज शर्मा और अंकित जायसवाल कहते हैं कि मोटर साइकिल से तीर्थयात्रा करने में कोई दिक्कत नहीं आई।

रविवार सुबह नौ बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन कर दोपहर बाद लौट आए। यूपी जबलपुर निवासी विनोद शर्मा और चंद्रप्रकाश का कहना है कि वे घर से ही मोटर साइकिल पर बदरीनाथ पहुंचे हैं। यात्रा के दौरान कोई दिक्कत नहीं आई।

578 श्रद्धालु भेजे गए केदारनाथ

gujrat people coming in badridham

धीरे-धीरे केदारनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को 12 बजे तक 578 श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग चेक पोस्ट से केदारनाथ भेजा गया जबकि दो बजे तक गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में 320 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

170 तीर्थयात्रियों सहित 185 लोगों ने केदारनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। दो बजे तक 225 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

शाम तक धाम में श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। 216 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सोनप्रयाग लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed