{"_id":"5d16311e8ebc3e3cbf2e8208","slug":"gujarat-three-boys-drown-in-ganga-in-rishikesh-one-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: नहाते समय गंगा में डूबे गुजरात के तीन युवक, एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: नहाते समय गंगा में डूबे गुजरात के तीन युवक, एक का शव बरामद
Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के तीन युवक ऋषिकेश में शिवपुरी के समीप गंगा में नहाते समय डूब गए। देर शाम पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर एक शव बरामद किया। बाकि दोनों युवकों को ढूंढने के लिए शनिवार सुबह से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि गुजरात से 15 लोगों का एक दल शिवपुरी घूमने पहुंचा था। इस दौरान शाम 4 बजे के करीब दल के तीन लोग गंगा में नहाने लगे। नहाने के दौरान इनमें से एक युवक फैनिल ठक्कर (22) पुत्र भरत भाई अम्बाजी रोड, सूरत, गुजरात का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
साथी को बचाने के चक्कर में साथ में नहा रहे दोनों युवक कुनाल कौसाड़ी (23) पुत्र प्रवीण भाई, जैनिस पटेल (24) पुत्र दीपक भाई अम्बाजी रोड, सूरत भी गंगा के तेज बहाव में कूद पड़े। जिसके बाद से तीनों का कोई पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची शिवपुरी पुलिस और एसडीआरएफ ने देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया और एक युवक फैनिल ठक्कर के शव को बरामद किया। शिवपुरी चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। बाकि दोनों युवकों की खोजबीन के लिए शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।