फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guidelines for digitizing the library

Dehradun News: लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश

Wed, 26 Feb 2025 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Guidelines for digitizing the library

विज्ञापन
जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीमांत तहसील क्षेत्र त्यूणी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को छात्रावास में डिजिटल लाइब्रेरी और तीन महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। छात्राओं की पढ़ाई के लिए स्टडी टेबल भी स्वीकृत किए।

त्यूणी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के समापन के बाद जिलाधिकारी कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहुंचे। वार्डन ने जिलाधिकारी को छात्रावास की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि छात्रावास में 150 छात्राएं हैं, लेकिन स्टडी टेबल केवल 50 हैं। जिलाधिकारी ने मौके पर 100 स्टडी टेबल के लिए बजट स्वीकृत किया। वार्डन ने बताया कि छात्रावास में सुरक्षाकर्मियों की भी कमी है। वर्तमान में तीन सुरक्षाकर्मी हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को छात्रावास में तीन और महिला सुरक्षाकर्मी की तैनाती के निर्देश दिए। उसके साथ योग शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक और कराटे कोच की नियुक्ति के लिए भी कहा।
विज्ञापन




विद्यालय में हाईस्कूल के बाद बॉयोलॉजी और वाणिज्य विषय न होने की बात भी सामने आई। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को विषयों को शुरू करने के लिए सीबीएसई को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी से कहा कि विद्यालय में स्मार्ट लाइब्रेरी भी शुरू की जाए। एसडीएम योगेश सिंह मेहरा को छात्रावास में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए विभाग के माध्यम से उचित पहल करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, प्रधानाचार्य अनोखे लाल, वार्डन शीला नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed