फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guest teacher will teach children online sitting on dharna Secondary Guest Teachers protested Uttarakhand

Uttarakhand: धरने पर बैठकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर, माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ में आक्रोश

Thu, 15 Dec 2022 10:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Dec 2022 10:53 AM IST
सार

गेस्ट टीचरों ने कहा कि उनके पदों को खाली नहीं मानने और उनकी गृह जिले में तैनाती का प्रस्ताव कैबिनेट में आने के बाद भी अभी तक शासनादेश नहीं हुआ है। उन्होंने तदर्थ नियुक्ति दिए जाने की मांग की। कहा कि वह विभाग में आठ साल से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
Guest teacher will teach children online sitting on dharna Secondary Guest Teachers protested Uttarakhand
Teacher - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

लंबित मांगों को लेकर गेस्ट टीचरों ने शिक्षा निदेशालय पर बुधवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने गेस्ट टीचरों से आह्वान किया कि वह धरनास्थल से ऑनलाइन माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखें, ताकि आने वाली बोर्ड परीक्षाओं में उनकी पढ़ाई बाधित नहीं हो। 

विज्ञापन


माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षा निदेशालय पर धरने पर बैठे गेस्ट टीचरों ने कहा कि उनके पदों को खाली नहीं मानने और उनकी गृह जिले में तैनाती का प्रस्ताव कैबिनेट में आने के बाद भी अभी तक शासनादेश नहीं हुआ है। गेस्ट टीचरों ने कहा कि उन्हें तदर्थ नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि वह विभाग में आठ साल से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि गेस्ट टीचरों ने अभी अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। प्रदेश महामंत्री दौलतराम जगूड़ी ने कहा कि संगठन के लोग मांगों के संबंध में विभाग के अधिकारियों से लेकर शासन के अधिकारियों तक के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Youtuber Saurabh Joshi: बयान पर मचा बवाल, फूटा लोगों का गुस्सा, यूट्यूबरों ने बताया नादानी, कहा- अभी बच्चा है


इस कारण संगठन को अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ा। उन्होंने सभी गेस्ट टीचरों से इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान धरने पर आशीष जोशी, अजय भारद्वाज, संजय नौटियाल, हरीश नौटियाल, राकेश लाल, अभिनव डिमरी, दयाकृष्ण शीलू सती, अजय भारद्वाज, जितेंद्र गौड़ आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed