फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   guest doctor in dehradun

दूसरे स्टेट के डॉक्टर को नहीं मिलेगा 'आराम'

Fri, 12 Sep 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Sep 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
guest doctor in dehradun

उत्तराखंड देश के पहला पर्वतीय राज्य होगा जो केंद्र सरकार के गेस्ट डॉक्टरों के सुझाव को अमलीजामा पहनाने जा रहा है।

विज्ञापन


सरकार ने गेस्ट डॉक्टर को दी जाने वाली सुविधाओं का खाका खींच दिया है। जल्द ही इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगाने की तैयारी है।

पर्वतीय राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी और डॉक्टरों की ओर से की जा रही उपेक्षा का रास्ता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने निकाला है।

स्वास्थ्य मंत्री ने देश भर के डॉक्टरों को पहाड़ों पर रेस्ट (आराम) के साथ राज्य सरकारों का गेस्ट (मेहमान) बनने का मौका दिया है।

जिसके तहत पहाड़ों पर घूमने और आराम के लिए आने वाले डॉक्टर स्थानीय लोगों का चेकअप और इलाज भी करेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने पर संबंधित बीमारी से जूझ रहे आसपास के मरीजों को एक जगह पर भी बुलाया जा सकेगा।

विज्ञापन

सरकार ने तय की गेस्ट डॉक्टरों की भूमिका

guest doctor in dehradun

उत्तराखंड सरकार ने गेस्ट डॉक्टरों की भूमिका तय कर दी है। उत्तराखंड के दौरे पर आने वाले डॉक्टरों को सूचना देनी होगी। जिसके लिए उन्हें क्लास वन के बराबर गंतव्य तक का यात्रा भत्ता दिया जाएगा। जिस इलाके में वह रुकेंगे वहां सरकारी गेस्ट हाउस होने की स्थिति में उन्हें वहीं ठहरने और खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐसा न होने पर प्रतिदिन दो हजार रुपए भत्ता दिया जाएगा। जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। गेस्ट डॉक्टर आसपास के संबंधित अस्पताल या फिर किसी सरकारी भवन में प्रतिदिन इलाके के मरीजों को देखेंगे।

जिले में आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों का लाभ उनसे संबंधित मरीजों को एक जगह जुटाकर भी किया जाएगा। सरकार इसके लिए एक सिस्टम तैयार कर रही है ताकि देश भर से कौन सा डॉक्टर कब और कहां आ रहा है इसकी सूचना स्थानीय स्तर पर पहले से उपलब्ध हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed