फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grouping of ABVP from factional elections

छात्रसंघ चुनाव से पहली एबीवीपी में गुटबाजी!

Thu, 18 Jul 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Grouping of ABVP from factional elections
डीएवी कॉलेज में नारेबाजी करते छात्र।
डीएवी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दो हिस्सों में बंट गई है। एबीवीपी से चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनने वाले डीएवी के पांच नेता अलग हो गए हैं जबकि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी दूसरी जमात में खड़े हैं। कुछ ऐसा ही यह नजारा डीएवी में मंगलवार को हरेला कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला।
विज्ञापन

ऐसे दिखा गुटबाजी का नजारा
पहला गुट : पांच अध्यक्षों ने मनाया हरेला पर्व
डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट सहित पांच पूर्व अध्यक्षों ने हरेला कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राहुल लारा, शुभम सिमल्टी, सिद्धार्थ राणा, आशीष रावत कर रहे थे। यह सभी एबीवीपी के कार्यकर्ता हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने अंदरखाने छात्रसंघ चुनाव के लिए अपना कैंडिडेट भी तैयार कर लिया है। इस दौरान पौधरोपण के संदेश के साथ गुटबाजी का संदेश भी नजर आया।
विज्ञापन

दूसरा गुट : प्रदेश प्रभारी ने दिया संगठन की मजबूती का मंत्र
एबीवीपी के प्रदेश प्रभारी प्रदीप शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष कुंवर कौशल कुमार सहित युवा मोर्चा के करीब 70 कार्यकर्ता ने सभा की। एक ओर हरेला का कार्यक्रम चल रहा था, दूसरी ओर सभा में संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत मजबूती का मंत्र दे रहे थे। शेखावत ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए पैनल बना दिया गया है। यह पैनल जिसे डीएवी का टिकट देगा, संगठन उसे ही जिताने के लिए काम करेगा। सभा में युवा मोर्चा के राजा, रोहित चौहान, सोनू, डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेश जगूड़ी समेत कई नेता मौजूद रहे।

डीएवी में छात्रों को संबोधित करते एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत।

डीएवी में छात्रों को संबोधित करते एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed