फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group of Youth beaten Pregnant women and mother in law in rudrapur

उत्तराखंड: बाइक धीरे चलाने की सलाह दी तो गुस्से से भर गया युवक, गर्भवती महिला और सास को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 27 May 2020 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 May 2020 09:36 PM IST
सार

  • बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर हमलावर हुए लोग, घर में की तोड़फोड़
  • मामले में एसएसपी ने दिए आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
Group of Youth beaten Pregnant women and mother in law in rudrapur
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे युवक को धीरे चलाने की नसीहत देना एक युवक के परिवार को भारी पड़ गया। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे महिला समेत चार-पांच दबंगों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला और उसकी सास की दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


गर्भवती को बाल पकड़कर कुछ दूरी तक घसीटा भी गया। इतना ही नहीं हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ कर सामान को तहस-नहस कर दिया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



बुधवार को शिवनगर वार्ड नंबर आठ ट्रांजिट कैंप निवासी सन्नी सागर ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति/उप जनजाति का है। मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे उसका भाई सरकारी हैंड पंप से बाल्टी में पानी भरकर घर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। इस दौरान उसका भाई बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। आरोप है कि उसने युवक से बाइक धीरे चलाने की बात कही और घर आ गया।

कुछ देर बाद महिला समेत चार-पांच लोग उसके घर में घुस आए। महिला समेत इन युवकों ने आते ही हॉकी और लात-घूसों से परिवार पर हमला कर दिया। सभी अपनी जान बचाने के लिए भागे तो हमलावरों ने मां प्रेमवती, गर्भवती भाभी प्रीति सागर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

भाभी के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा भी गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि मारपीट के बाद भी जब हमलावरों का मन नहीं भरा तो घर में तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष शिकायत करने ट्रांजिट कैंप पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। युवक ने आरोपियों पर जान का खतरा बताकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed