{"_id":"f9ec11e32871826e971917ad4cb373e5","slug":"group-of-elephant-jam-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों से बचने के चक्कर में पलटी मैक्स, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों से बचने के चक्कर में पलटी मैक्स, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार, दुगड्डा
Updated Fri, 26 Dec 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाथियों ने वाहनों का रास्ता रोक दिया। इस दौरान पौखाल से एक मरीज को लेकर कोटद्वार आ रही मैक्स सड़क के किनारे नाले में जा फंसी और पलट गई। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
लोगों अफरा-तफरी मच गई
बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे मांडलू पौखाल निवासी कल्याण सिंह (62) को लेकर उनके परिजन मैक्स से कोटद्वार अस्पताल ला रहे थे। सड़क पर हाथियों का झुंड दिखाई दिया तो उनसे बचने के चक्कर में चालक ने बैक गियर में ही वाहन पीछे करना चाहा। वाहन नाले में जा फंसा और पलट गया। उसमें बैठे लोगों अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इस बीच हाथियों का झुंड तो जंगल में चला गया, मगर वाहन आगे नहीं बढ़ सका। परिजनों ने 108 सेवा से मदद मांगी। 108 सेवा मरीज को लेकर कोटद्वार अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने कल्याण सिंह को मृत घोषित किया। दुगड्डा चौकी इंचार्ज मोहम्मद यूनुस ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक हाथी जंगल में जा चुके थे। वन विभाग के एसीएफ जेएस रावत ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
हाथी को देख भागी महिला, घायल
भाबर क्षेत्र के सतीचौड़ के जंगल में घास पत्ती लेने गई महिला हाथी की डर से भाग निकली। जहां रास्ते में वह गिर कर घायल हो गई। महिला के परिजनों ने उसे राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। विद्या देवी निवासी पदमपुर शुक्रवार को जंगल में गई थी। जंगल में हाथी को देख कर वह भाग निकली। रास्ते में दौड़ते हुए महिला गिर कर घायल हो गई।