{"_id":"5af705094f1c1bd3408b4c46","slug":"group-c-wriiten-exam-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को समूह ‘ग’ के 150 पदों की परीक्षा, 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को समूह ‘ग’ के 150 पदों की परीक्षा, 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 May 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह ‘ग’ श्रेणी के 150 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है। देहरादून व हल्द्वानी में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि रविवार को प्रथम पाली में 10 से 12 बजे तक विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 129 पदों की लिखित परीक्षा होगी। जिसमें करीब 9640 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस पद के लिए देहरादून में 7 और हल्द्वानी में 6 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। जबकि द्वितीय पाली में वन विभाग में सर्वेयर के 21 रिक्त पदों की परीक्षा ली जाएगी। इसमें 1455 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के लिए आयोग ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व गड़बड़ी रोकने के लिए प्रत्येक सेंटर में बायोमीट्रिक सिस्टम से अभ्यर्थियों की हाजिरी ली जाएगी।
विज्ञापन
एक से अधिक प्रवेश पत्र पर मांगी जानकारी
सहायक लेखाकार के तीन पद कोड की लिखित परीक्षा समायोजन के आधार पर हो रही है। जिससे अभ्यर्थियों ने पद कोड के हिसाब से आवेदन पत्र भरे। इससे कई अभ्यर्थियों को एक से अधिक प्रवेश पत्र जारी हो गए। चयन आयोग ने वेबसाइट पर मल्टीपल एडमिट कार्ड असिस्टेंट अकाउंटेंट के नाम से लिंक दिया था। जिन अभ्यर्थियों को एक से अधिक प्रवेश पत्र जारी हुए हैं, उन्हें 22 मई तक प्रत्येक प्रवेश पत्र की जानकारी लिंक पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। अन्यथा उन्हें दूसरे या तीसरे प्रवेश पत्र के पद कोड पर अनुपस्थित घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
मानचित्रकार पद के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 29 व 30 मई को
मानचित्रकार के शेष रिक्त पदों के लिए दूसरे चरण में 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 29 व 30 मई को होगा। चयन आयोग ने मानचित्रकार के चार अलग-अलग पद कोड का परीक्षा परिणाम जारी किया। जिसमें 160 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। लेकिन कई अभ्यर्थी एक से अधिक पद कोड में उत्तीर्ण घोषित होने से 97 पदों पर अंतिम चयन हो पाया। अब आयोग ने शेष पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से 35 अभ्यर्थियों मौका दिया है।