{"_id":"4b4db858190576f6bba8e305ff5a6815","slug":"group-c-post-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुपचुप खत्म किए जा रहे समूह-ग के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुपचुप खत्म किए जा रहे समूह-ग के पद
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह-ग के तहत नौकरी का सपना संजोए लाखों युवकों और युवतियों के अरमानों पर गुपचुप घात किया जा रहा है। कई विभागों ने विज्ञप्ति में संशोधन करके पदों को ही निरस्त कर दिया है और कइयों ने पदों की संख्या कम कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, लाखों लोगों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है। जानकारी के अभाव में लोग आवेदन करते भी जा रहे हैं। पद समाप्त होने के बाद ऐसे आवेदकों का क्या होगा यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
विज्ञापन
पद निरस्त कर दिया गया
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद से फरवरी माह में समूह-ग के करीब ढाई हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को नौकरी की आस बंधी था।
विज्ञापन
मगर विज्ञप्ति में लगातार संशोधन किया जा रहा है। 12 और 20 फरवरी को प्रकाशित विज्ञप्तियों में कई पदों में कटौती हुई तो कुछ पद निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद 27 मार्च को जारी विज्ञप्ति में 33 पद निरस्त किए गए हैं।
इन पदों को निरस्त किया गया
1- विभाग कोड -133 समाज कल्याण विभाग में पद कोड 209 से 213 तक कुल 15 पद अनुदेशक को घटाकर 12 और पदकोड 261 से 265 तक में कुल आठ पदों को छह कर दिया गया है।
2- विभाग कोड 121 संस्कृति विभाग के पदकोड 73 में एक पद कनिष्ठ प्रवक्ता गायन, पदकोड 79 में दो पद संगतकर्ता तबला, पदकोड 81 में एक पद संगतकर्ता लोकवाद्य और पदकोड 82 में दो पद संगतकर्ता सारंगी थे, को शून्य कर दिया गया है।
3- विभाग कोड 108-109 दून विश्वविद्यालय में पदकोड 56 कनिष्ठ सहायक के सभी 13 पद और पदकोड 59 वैयक्तिक सहायक के सभी आठ पदों को शून्य कर दिया गया है।
4- विभाग कोड 125 राज्य संपंत्ति अनुभाग एक में पदकोड 89 टेलीफोन ऑपरेटर में सामान्य श्रेणी पद तीन से दो कर दिए गए हैं।