फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C Application Process change for Applicants

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले ध्यान दें, समूह ‘ग’ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया में हुआ बदलाव

Mon, 03 Dec 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Dec 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Group C Application Process change for Applicants

समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन का नया प्रारूप लागू करने की मंजूरी दे दी है। नए प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन भरने का जिम्मा सीएससी इंडिया लिमिटेड कंपनी को दिया जाएगा।

विज्ञापन


जल्द ही आयोग व कंपनी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। नए प्रारूप में रिक्त पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक अर्हता के विपरीत या गलत शैक्षिक योग्यता भरने पर आवेदन पत्र अस्वीकार हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। चयन आयोग ने समूह ‘ग’ पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को सरल किया है। इसके लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन करने के प्रारूप में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की बोर्ड बैठक में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नया प्रारूप लागू करने व सीएससी इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है। नए प्रारूप के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा।

जिसके बाद अभ्यर्थियों को एक यूजर आईडी मिलेगी। ओटीआर के बाद ही अभ्यर्थी रिक्त पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि आवेदन भरने के दौरान अभ्यर्थी संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता के विपरीत जानकारी भरता है तो सॉफ्टवेयर आवेदन को अस्वीकार कर देगा।

वहीं, आवेदन में होने वाली छोटी-छोटी त्रुटियों की संभावना नहीं रहेगी। अभी तक आवेदन पत्र भरने में इस तरह की व्यवस्था नहीं थी।

एक बार यूजर आईडी बनने के बाद अभ्यर्थी को बार-बार आवेदन करने के लिए फोटो, हस्ताक्षर व अन्य जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी। यूजर आईडी से अभ्यर्थी की सारी जानकारी आवेदन पत्र में आ जाएगी। सिर्फ पद कोड का चयन करना पड़ेगा। 

आयोग की बोर्ड बैठक में आवेदन पत्र के नए प्रारूप को लागू करने की अनुमति मिल गई है। आयोग व कंपनी के बीच एमओयू होगा। आयोग के माध्यम से जिन पदों की भर्ती की जाएगी। उसके लिए नए प्रारूप पर आवेदन पत्र भरे जाएंगे। इससे अभ्यर्थियों को भी फार्म भरने में आसानी होगी। साथ ही आवेदनों में त्रुटियों की संभावना नहीं रहेगी।
- संतोष बड़ोनी, सचिव, चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed