फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ground report of border villages

सरहद पर लोकतंत्र: यहां संसद के लिए सीधी सड़क नहीं

Tue, 06 May 2014 12:54 AM IST
कृष्णा गर्ब्याल/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
कृष्णा गर्ब्याल/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Tue, 06 May 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
ground report of border villages

चीन और नेपाल की सीमा से सटे धारचूला विधानसभा क्षेत्र की चौदांस घाटी के 14 गांवों में कोई भी लोकसभा प्रत्याशी वोट मांगने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


अमर उजाला ने कंज्योति से रूंग तक करीब 30 किमी की एकतरफा पैदल यात्रा कर चुनावी माहौल में चौदांस घाटी के हालात का जायजा लिया।

पता चला कि चौदांस घाटी के हिमखोला पोलिंग बूथ में 400 से अधिक मतदाता हैं, लेकिन इस क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की कोई हलचल नहीं है।

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सेवा से वंचित सीमांत के लोग आज भी उपेक्षा के दंश झेल रहे हैं। युवाओं के पलायन के चलते कई गांवों में सिर्फ महिलाएं और बुजुर्ग रह गए हैं।

विज्ञापन

पुल न बनने से 15 किमी पैदल रास्ता

ground report of border villages

धारचूला से 30 किमी का वाहन से सफर तय कर कंज्योति पहुंचा। कंज्योति में आपदा के बाद से पुल न बनने से आगे यातायात बंद है।

कंज्योति से 15 किमी की कठिन पैदल दूरी पर हिमखोला गांव में चुनाव की कोई हलचल नहीं दिखी। ह‌िमखोला के पूर्व प्रधान उमेद सिंह आपदा में बहे पुल के स्थान पर नया पुल न बनने पर रोष व्यक्त करते हुए कहते हैं कि नारायण आश्रम में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती थी तो स्थानीय लोग वहां दुकान, होटल चलाते थे।

घोड़े, खच्चरों से लोगों को रोजगार मिलता था। रोजमर्रा का सामान भी मिल जाता था। जून की आपदा के बाद इलाका शेष दुनिया से कट गया है।

नेपाल से भी खराब हैं हालात

ground report of border villages

जून की आपदा के बाद इलाके के लोगों को 70 रुपये किलो नमक खरीदना पड़ा था। अब भी सामान की ढुलाई अधिक पड़ने से राशन, तेल आदि सामान काफी महंगा मिल रहा है।

कहते हैं अधिकारी गांव में आते नहीं हैं, नेताओं की तो बात ही दूर है। गांव की ही कमला देवी कहती हैं कि हम लोगों को संचार सुविधा भी सरकार नहीं दे रही है, जबकि नेपाल में संचार सुविधा उपलब्ध है।

पूर्णिमा देवी कहती हैं कि सड़क यातायात ठप होने से चौदांस का प्रसिद्घ आलू और लाल राजमा बाजार नहीं पहुंच पा रहा है।

हिमखोला से 5 किमी चलकर नारायण आश्रम पहुंचे। इसके बाद 3 किमी पैदल चलकर सोसा पहुंचे तो यहां हालात और विकट दिखे।

विज्ञापन

गांव में अब केवल बूढ़े और महिलाएं

ground report of border villages

सड़क विहीन सोसा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खुशाल गर्खाल ने बताया कि स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा सुविधा न होने से गांव से लगातार पलायन हो रहा है।

गांव में 50 परिवार रहते हैं। पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही युवा धारचूला, पिथौरागढ़ या अन्य जगह रहते हैं। गांव में बूढ़े और महिलाएं ही बची हैं।

सड़क आदि सुविधाओं के लिए गांव के लोगों ने कई आंदोलन किए। सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने इन गांवों का दौरा किया, लेकिन हालात में कोई अंतर नहीं आया।

7 किमी दूर पांगला से घोड़े, खच्चर में सामान लाना पड़ता है। सरकार हर परिवार में शौचालय की बात करती है। गांव में मात्र तीन शौचालय बने हैं। 250 परिवार वाले सिर्दांग में 50 परिवार पलायन कर चुके हैं, अब सिर्फ 200 परिवार ही बचे हैं।

खूबसूरत इलाका पर्यटकों की पहुंच से बाहर

ground report of border villages

सिर्दांग के पास में स्थित रूंग गांव की उर्मिला देवी कहती हैं कि इतने खूबसूरत इलाके का पर्यटकों की पहुंच से बाहर होना सरकार के पर्यटन विकास की हवाई बातों को जमीन पर ले आती है।

काफी कम होता है मतदान
चौदांस घाटी के हिमखोला पोलिंग बूथ में 400 से अधिक मतदाता हैं। पलायन के कारण गत विधानसभा चुनाव में 140 लोगों ने ही मतदान किया।

सोसा के 445 मतदाताओं में से 2012 में से 127 लोग और सिर्दांग के 375 वोटरों में से 131 ने ही मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed