{"_id":"3e4e3ca8a14ff461c0714ef3f5550a75","slug":"groom-s-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुशर्रफ के दामाद को डेंगू, फिर भी किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुशर्रफ के दामाद को डेंगू, फिर भी किया निकाह
अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Wed, 23 Oct 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के एक गांव के एक दूल्हे को डेंगू के मच्छर ने डंक मार दिया। बीमारी की हालत में ही निकाह की रस्म पूरी की गई। निकाह होने के बाद दूल्हा उपचार के लिए फिर से अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर अली चौक मोहल्ला निवासी इरफान के बेटे मोनू को छह महीने पहले गांव में ही मुशर्रफ की बेटी शमा से रिश्ता तय हुआ था। बताया जाता है कि एक महीने पहले जोड़ा आया और निकाह का दिन तय कर दिया गया।
विज्ञापन
पढें, कांग्रेस ड्रग और सैक्स रैकेट में फंसाना चाहतीः रामदेव
विज्ञापन
मेहंदी की रस्म भी पूरी
निकाह का दिन 22 अक्तूबर निश्चित हुआ। बताया जाता है कि मोनू को कुछ दिन से हल्का बुखार था। सोमवार को घर में मेहंदी की रस्म भी पूरी की गई लेकिन इसके बाद अचानक से उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई।
सुल्तानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करने पर पता चला कि डेंगू हो गया। चिकित्सक ने उपचार के लिए मोनू को भर्ती करने की सलाह दी। निकाह का दिन पहले से तय होने के कारण रस्म पूरी करना जरूरी था।
पढें, रामदेव के भाई पर अपहरण का मुकदमा
उपचार के लिए दोबारा भर्ती
मंगलवार की सुबह अस्पताल मोनू को चिकित्सकों ने इस सलाह पर भेजा कि उपचार के लिए दोबारा भर्ती होना होगा। दिन के समय बीमारी की हालत में ही बारात निकली। शादी गांव में ही तय थी और निकाह की रस्म पूरी की गई।
पढें, एक रात में बनाया 4 लाख का गेम
देर शाम तक निकाह की रस्म जारी थी। मोनू के पिता इरफान ने बताया कि शाम के समय बारातघर लौटने के बाद कुछ रस्म पूरी करने के बाद उसे फिर से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा।