फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Great lyricist Jeet Singh Negi puts Uttarakhand's culture on the world stage

देहरादून: दिवंगत गीतकार जीत सिंह नेगी ने देवभूमि की संस्कृति को विश्व पटल पर किया स्थापित

Mon, 22 Jun 2020 11:54 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Great lyricist Jeet Singh Negi puts Uttarakhand's culture on the world stage
लोक गायक जीत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि के महान गीतकार , नाटककार स्वर्गीय जीत सिंह नेगी के निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान उक्रांद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेगी को देवभूमि की संस्कृति का महान पुरोधा बताया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करने में स्वर्गीय जीत सिंह नेगी ने अहम भूमिका निभाई। उनके गीतों और नाटकों में देवभूमि की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उनके गीतों और नाटकों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है ।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल की स्थापना के पश्चात पहला लोकसभा चुनाव जो पार्टी ने लड़ा और टिहरी लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी कृपाल सिंह सरोज के चुनाव प्रचार में स्वर्गीय जीत सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से अहम योगदान दिया। जिसे पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कभी भी नहीं भुला पाएंगे। शोक सभा में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी , लताफ़त हुसैन, विजय बौड़ाई, राजेंद्र बिष्ट, अशोक नेगी, भगवती प्रसाद समेत कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed