फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   grass grow from hybrid seeds

बोया था गेहूं, उग आई 'खतरनाक' घास

Wed, 19 Feb 2014 06:07 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 19 Feb 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
grass grow from hybrid seeds

कोटद्वार में गेहूं की बंपर पैदावार की चाहत में हाइब्रिड बीज बोने के बाद फसल पर नजरें गड़ाए बैठे सैकड़ों किसानों की आंखें उस समय फटी की फटी रह गईं जब उन्हें अपने खेतों में गेहूं की कुछ और दिखाई दिया।

विज्ञापन


किसानों ने गौर से देखा तो पाया कि गेहूं तो कम जमे हैं पर एक नई तरह की घास ज्यादा उगी है, जिसे पहली बार ही देखा भी। इस घास को जानवर तक नहीं खा रहे।

विज्ञापन

हाइब्रिड ‌बीज के चक्कर में फसल चौपट

grass grow from hybrid seeds

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हाइब्रिड बीज के चक्कर में इस वर्ष उनकी गेहूं की फसल चौपट हो गई है।

अच्छी पैदावार के लिए उन्नत किस्म के गेहूं का बीज बोया था, लेकिन उसकी जगह घास उग आई है। बताया कि कृषि विभाग की ओर से इस बार भाबर क्षेत्र के किसानों को हाइब्रिड बीज दिया गया।

कई किसानों ने अपने घर का पारंपरिक बीज छोड़ इसे बो दिया। कुछ दिनों बाद देखा तो खेतों में गेहूं तो बहुत कम जमे हैं, लेकिन एक नई किस्म की घास उग गई।

60 से 70 प्रतिशत तक गेहूं की खेती बर्बाद

grass grow from hybrid seeds

अब स्थिति यह है कि किसानों की करीब 60 से 70 प्रतिशत तक गेहूं की खेती बर्बाद हो चुकी है।

इनका कहना है कि ये घास इतनी खतरनाक है कि गेहूं सहित दूसरी सभी खरपतवार को भी नष्ट कर रही है। किसानों ने बताया कि यह घास जाल बनकर गेहूं के बीच में जमी है।  

जब यह घास छोटी थी तब से ही किसानों ने कृषि विभाग से और बाजार से दवाइयां लाकर इस पर छिड़काव किया था। शिकायत पर कृषि विभाग के अधिकारी भी मौके पर गए, लेकिन वह भी कोई समाधान नहीं बता पाए।

विज्ञापन

किसान परेशान

grass grow from hybrid seeds

हमने 15 बीघा खेत में हाइब्रिड बीज बोया। गेहूं तो ठीक से जमा नहीं, घास जरूर उग आई है। लगभग 70 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। दवाई का छिड़काव किया लेकिन घास समाप्त नहीं हुई।
- प्रतीक नेगी, दुर्गापुरी

हमने लगभग पांच बीघे में गेहूं बोया। हाइब्रिड के चक्कर में अपने घर के बीज छोड़ दिए, लेकिन खेतों में गेहूं की जगह घास दिख रही है। 60 प्रतिशत खेती खराब हो चुकी है।
- लीला नेगी, दुर्गापुरी

खेतों से इस घास को निकालते-निकालते परेशान हो गए। पहली बार इस तरह की घास खेतों में देखी है। इसे जानवर भी नहीं खा रहे हैं। खेतों में गेहूं की जगह घास ही नजर आ रही है।
- अनीता सिंह, खूनीबड़

मामला संज्ञान में नहीं है। खेतों में जाकर देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बीज बोने के तरीके या फिर अन्य किसी कारण से ऐसा हो सकता है। क्षेत्र में जाकर इसका जायजा लिया जाएगा।
- राजेंद्र कुमार गहलोत, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed