फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   graphic era student make robot

अब आपदा में बचाएगा ये अनोखा रोबोट

Wed, 26 Mar 2014 09:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Mar 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
graphic era student make robot

देहरादून के ग्राफिक एरा विवि के छात्रों ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है जो आपदा में लोगों की जान बचा सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें, ‘फरार’ शिक्षामंत्री के पास बचे सिर्फ दो दिन

गुरमोहित सिंह ग्रोवर और सागर रावत ने ये रोबोट तैयार किया है। आईआईटी रुड़की में आयोजित हुए तकनीकी महोत्सव कॉग्निजेंस 2014 में दोनों छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


छात्रों के अनुसार यह रोबोट प्रभावित क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाने में भी मददगार होगा। फिलहाल इस रोबोट का छोटा प्रोटोटाइप तैयार किया गया है।

पढ़ें, मंत्रियों संग धर्मगुरु दलाईलामा भी हैं इनके बकाएदार
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमोहित बीटेक द्वितीय वर्ष कंप्यूटर साइंस और सागर बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। दोनों की टीम महोत्सव की रोबोसैपियंस प्रतियोगिता में रनरअप रही। इसके अलावा इस रोबोट को बेस्ट डिजाइन का पुरस्कार भी मिला।

ऐसे काम करता है रोबोट
यह रोबोट सेंसर तकनीक पर काम करता है। यह किसी भी स्थान पर पहुंचकर अपने टारगेट को आइडेंटिफाई करके पीड़ितों को बचाने में मदद करता है।

इसमें लगे विशेष सेंसर प्रभावित इलाके में जाकर टारगेट की पहचान कर लेते हैं, जिसकी सूचना कंट्रोल रूम में शो कर जाती है। यह ऑटोमैटिक और मैन्यूअल दोनों तरीकों से संचालित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed